


सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम स्थित टीवीएस शोरूम में काम करने वाले सैलाना (Sailana) निवासी 50 वर्षीय मुकेश नागदिया की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धामनोद के समीप बाइक से रतलाम जाते समय अचानक चक्कर आने से वे वाहन सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल 112 वाहन की मदद से सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सैलाना के विवेकानंद मार्ग निवासी मुकेश पिता कारूलाल नागदिया, रतलाम स्थित टीवीएस शोरूम में कार्यरत थे। मंगलवार को वे रोजाना की तरह सुबह बाइक से अपने काम के लिए रतलाम निकले थे। धामनोद के नजदीक अचानक उन्हें चक्कर आया और वे बाइक का संतुलन नहीं संभाल सके। बाइक समेत सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके से उन्हें 112 वाहन के जरिए सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र रायकवार ने परीक्षण किया। जांच के दौरान डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।
मुकेश की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और समाजजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम छा गया। वहीं विवेकानंद मार्ग सहित पूरे सैलाना नगर में शोक का माहौल रहा। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


