Hooliganism in Sailana : दुकान में घुसकर हमला, जमकर तोड़फोड़

- दुकानदार, उसका भाई और पड़ोसी घायल; दो की हालत गंभीर

Advertisements
Advertisements
Hooliganism in Sailana

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के सैलाना (Sailana) में जूते-चप्पल की दुकान पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और दुकानदार सहित बीचबचाव करने आए लोगों पर लकड़ियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना में दुकानदार ताहेर बोहरा, उसका भाई मुफ्फदल और पड़ोसी बुरहान घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में भय और नाराजगी का माहौल है।

चप्पल के भाव को लेकर शुरू हुआ विवाद 

फरियादी ताहेर बोहरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे सांसर निवासी विदेसिंग निनामा उसकी दुकान पर चप्पल खरीदने आया था। चप्पलों के दाम पसंद नहीं आने पर वह वापस चला गया। आरोप है कि शाम करीब 6 बजे विदेसिंग दोबारा दुकान पर पहुंचा और बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। उसने दुकानदार को धमकाया और अपने साथियों राहुल व कपिल को बुलाने की बात कही।

20 मिनट बाद साथियों के साथ पहुंचा 

शिकायत के अनुसार, करीब 20 मिनट बाद विदेसिंग अपने साथ आम्बाकुड़ी निवासी राहुल निनामा, इंदावल खुर्द निवासी कपिल निनामा और अन्य लोगों को लेकर दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और लकड़ियों से हमला कर दिया। इस दौरान ताहेर के दाहिने हाथ की कोहनी के पास चोट आई। भाई मुफ्फदल बीचबचाव करने पहुंचा तो राहुल ने उसके सिर पर लकड़ी से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं, पड़ोसी बुरहान के बाएं हाथ पर कपिल द्वारा लकड़ी से हमला किए जाने का आरोप है। इसके बाद आरोपियों ने दुकान में भी लकड़ियों से तोड़फोड़ की।

जाते-जाते जान से मारने की धमकी का आरोप

मारपीट और तोड़फोड़ के दौरान शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। फरियादी का आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने धमकी दी कि भविष्य में जूते-चप्पल के भाव-ताव किए तो जान से खत्म कर देंगे।

दो गंभीर; रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा

घटना में घायल ताहेर बोहरा, मुफ्फदल और बुरहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

एक आरोपी को हिरासत में लिया

थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने बताया कि मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में तीन आरोपियों में से एक को हिरासत में लिया गया है। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अंचल में बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में चिंता

सैलाना की इस घटना ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर रावटी, बाजना, शिवगढ़ और सरवन सहित अंचल के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंता जताई जा रही है। व्यापारियों की मांग है कि बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि दुकानदार निर्भय होकर अपना कारोबार कर सकें।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!