Ratlam : गर्भवती गाय चोरी, आरोपी पंचायत में बोले काटकर खा गए !

- बाजना के भोजपुरा गांव की सनसनीखेज वारदात; हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर जताया विरोध

Advertisements
Advertisements
Pregnant cow stolen in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के बाजना थाना क्षेत्र के भोजपुरा गांव में घर के बाहर बंधी एक गर्भवती गाय चोरी होने का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत के अनुसार, गाय की तलाश के दौरान तीन लोगों के नाम सामने आए। मामले में आयोजित भील पंचायत में गाय ले जाने की बात स्वीकार करने और बदले में दो गाय देने की पेशकश किए जाने का आरोप है। फरियादी ने अपनी गाय वापस मांगी तो कथित तौर पर उसे बताया गया कि गाय को काटकर खा गए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाजना थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

रात में घर के बाहर से गाय गायब, तलाश में जुटा परिवार

पुलिस के अनुसार, फरियादी वीपीसिंह खराड़ी ने शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे उसकी गर्भवती गाय घर के बाहर बंधी हुई थी। वह अपने माता-पिता के साथ घर के बाहर खाट पर सो रहा था। इसी दौरान गाय गायब हो गई। इसके बाद परिवार ने गाय की तलाश शुरू की।

पूछताछ के बाद पंचायत में उठा मामला

फरियादी अपने भाइयों मांगीलाल और हितेश के साथ गाय की तलाश करते हुए हलकारा खुर्द पहुंचा। यहां उसने वालु पुत्र नारजी मईडा, दिनेश पुत्र दोलसिंह मईडा और मंगलु पुत्र खुमचंद हारी से पूछताछ की। इसके बाद 18 से 21 अक्टूबर के बीच हलकारा खुर्द में भील पंचायत हुई। फरियादी के मुताबिक, पंचायत के सामने तीनों ने गाय ले जाने की बात स्वीकार की और बदले में दो गाय देने की पेशकश की। हालांकि, फरियादी ने दूसरी गाय लेने के बजाय अपनी गाय वापस मांगी। आरोप है कि इस पर उसे बताया गया कि गाय को काटकर खा गए हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी

बाजना थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तीनों आरोपितों की तलाश कर रही है। साथ ही गाय के अवशेष तलाशने और मामले में अवैध गोवंश परिवहन से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

थाने पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बाजना थाने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!