


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में एमडी ड्रग जैसे नशे की जद में अब कई कारोबारी भी आ गए हैं, जो धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। जावरा सिटी थाना पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में 17 माह से फरार चल रहे रतलाम के चांदनी चौक में रूबी ज्वेलर्स शॉप संचालित करने अक्षय चपड़ोद पिता सुनील चपड़ोद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह खुद भी ड्रग्स का नशा करता था और अपने ठीये से दूसरों को बेचता भी था।
सिटी थाना प्रभारी मनोज कटारिया ने बताया कि 6-7 मई 2025 को पुलिस ने जावरा में महू-नीमच हाईवे पर नाकाबंदी कर एक कार रोकी। उसमें सवार ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कमलेश जैन और उसके साथी साबिर खान को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 20 लाख कीमत की पूछताछ में उन आरोपियों ने बताया था कि रतलाम के सुनील सूर्या ने यह ड्रग्स दलौदा भेजकर मंगवाई थी। बाद में पुलिस ने सूर्या सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था। उनसे पूछताछ में बड़े नामचीन लोगों के नाम सामने आए थे। उन्हीं में से एक था रतलाम के चांदनी चौक में रूबी ज्वेलर्स शॉप संचालित करने वाले सराफा व्यापारी अक्षय चपड़ोद पिता सुनील चपड़ोद। पुलिस ने इसे गुरुवार शाम गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया है। मामले में एजाज नामक एक और आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
मारपीट, धमकी देने से लेकर एनडीपीएस का भी केस दर्ज
पिछले साल मई में पकड़ाए आरोपी कमलेश जैन और साबिर खान 200 ग्राम एमडी की खेप स्विफ्ट कार एमपी-43 जेडए 7047 से लेकर जा रहे थे। इसमें आरोपी सुनील सूर्या के खिलाफ 40 से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं। इसमें मारपीट, धमकी देने से लेकर एनडीपीएस एक्ट का भी केस दर्ज है। 2019 में इस पर जिलाबदर की कार्रवाई भी की गई थी। यह पुलिस की गुंडा लिस्ट में शामिल है।
2024 में भी सूर्या को एमडी पहुंचाने का मामला भी सामने आया था
17 मार्च 2024 की रात को घेराबंदी कर भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम के यहां से आशीष (32) पिता सुशील सोनी को पकड़ा था। इसके पास से 30 ग्राम एमडी मिली थी। उसने पुलिस को बताया कि वह 10 ग्राम एमडी सईद पिता फजल हुसैन वासी हाकिमवाड़ा को, 10 ग्राम एमडी हनी पिता जफर शेख निवासी नाहरपुरा और 10 ग्राम एमडी सुनील सूर्या पिता इंदरमल जैन निवासी शास्त्री नगर को देने वाला था। ये सभी खुद भी एमडी पीते थे और बेचते भी थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


