Ratlam : ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन महिला विंग की बोर्ड बैठक संपन्न

- महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता को प्राथमिकता

Advertisements
All India Jain Kataria Foundation in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन की रतलाम (Ratlam) महिला शाखा की बोर्ड सदस्यों एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शहर के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की भावी गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अलका महेंद्र कटारिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में फाउंडेशन की संरक्षक मंजू कमल कटारिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं बोर्ड सदस्यों ने इन क्षेत्रों में प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई। सभी सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि आगामी समय में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Advertisements

बैठक में संगठन की सामाजिक भूमिका को और व्यापक बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने अपने सुझाव साझा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए आपसी समन्वय और सक्रिय सहभागिता पर बल दिया। बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और सामाजिक सेवा के कार्यों में एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!