Ratlam : एक करोड़ की रंगदारी के लिए फायरिंग कराने वाले आदित्य सोमानी को झटका

- पैरोल पर जेल से बाहर आए गोलू बाबा और विकास टांक फरार

Advertisements
Aditya Somani, the man who orchestrated the firing in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पांच महीने पहले एक करोड़ की वसूली के लिए रतलाम (Ratlam) में सराफा व्यापारी के घर दिनदहाड़े गोली चलवाने के आरोपी आदित्य सोमानी को जमानत नहीं मिल पाई है। आदित्य ने हाई कोर्ट इंदौर में आवेदन पेश किया था लेकिन फरियादी के बयानों के आधार पर कोर्ट ने जमानत की राहत नहीं दी है।

इस साल 19 जून 2026 को दोपहर 3.15 बजे दिनदहाड़े सराफा व्यापारी कमल सोनी के सैफी नगर स्थित घर पर एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) के विवाद में दो बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की थी। जब गोली चली तब कमल सोनी की पत्नी मनीषा घर में खिड़की के पास ही खड़ी थीं, लेकिन गोली चलने पर वे नीचे झुकीं तो उनकी जान बच गई। गोली खिड़की का कांच चीरते हुए घर में गई थी। उसका खोखा घर से ही मिला था। जांच में सामने आया कि आरोपी आदित्य सोमानी निवासी सरवन ने कमल सोनी के बेटे दिव्यांश से एक करोड़ रुपए की वसूली के लिए गोलू बाबा उर्फ योगेंद्र एवं पूर्व बजरंग दल संयोजक वीनू उर्फ विनोद शर्मा निवासी रतलाम से संपर्क किया था। इनके जरिए ही फायरिंग के लिए बदमाशों को लगाया गया था। वारदात सीसीटीवी फुटेज में दिखी थी। मामले में आरोपी आदित्य सोमानी की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 483 के तहत प्रथम जमानत आवेदन हाई कोर्ट इंदौर के समक्ष पेश किया गया था। जहां न्यायमूर्ति गजेंद्रसिंह की पीठ ने फरियादी कमल सोनी एवं उनके बेटे दिव्यांश सोनी के बयानों, आरोपों की प्रकृति तथा प्रकरण की समग्र परिस्थितियों पर विचार करते हुए आरोपी को जमानत पर रिहा करना उचित नहीं पाया तथा उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। प्रकरण में राज्य शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता हेमंत शर्मा ने जमानत का विरोध किया। इस मामले में 10 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं एक और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisements

बीमारी का बनाया आधार और फिर नहीं लौटे

प्रकरण में राज्य शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता संजीवसिंह चौहान पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी केस में आरोपी गोलू बाबा उर्फ योगेंद्र और विकास टांक ने बीमारी के आधार पर जेल से पैरोल ली और बाहर चले गए, लेकिन पैरोल का समय खत्म होने के बावजूद ये दोनों कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इस पर अष्टम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया ने दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!