विश्व रक्तदान दिवस : एमपीएमएसआरयू ने रक्तदान शिविर आयोजित किया

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
विश्वरक्तदान शिविर पर प्रतिवर्षानुसार इस बार भी शुक्रवार को एमपीएमएसआरयू की ओर से जिला चिकित्सालय की ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे ब्लडबैंक में आयोजित शिविर के कार्यक्रम में मुख्यअतिथि भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय मौजूद थे। विशेष अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निमिष व्यास और जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ. योगेश निखरा उपस्थित थे। कार्यक्रम को मुख्यअतिथि उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन सेवा के कार्यों में निरंतर तत्पर रहती है। यूनियन के अश्विनी शर्मा की ओर से सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से प्रति समाज व वर्ग को लाभ पहुंचता है। यूनियन के अश्विनी शर्मा ने बताया यूनियन द्वारा पूरे माह रक्तदान करने का संकल्प लिया। महाअभीयान का समापन 31 अक्टूबर को जिला अस्पताल में होगा। समापन कार्यक्रम में रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र और प्रतिक चिह्न भेंट किए जाएंगे। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में अन्नू शर्मा, अक्ष शर्मा, अनमोल शर्मा, देवराज यादव सहित 11 यूनिट एक्त्रित किए गए। रक्तदान शिविर में पुलकित जोशी, रवींद्र शर्मा, सूरज जाट, अविनाश पोरवाल, ब्लड बैंक के रमेश सोलंकी एवं जनीत स्टीफन की भूमिका सराहनीय है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!