बिदाई समारोह में नए मंडल मंत्री पद के लिए शक्ति प्रदर्शन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ के मंडल मंत्री बीके गर्ग की दो दिन बाद सेवानिवृत्त पर शुक्रवार को ऑफिसर्स क्लब में बिदाई समारोह हुआ। इस दौरान नए मंडल मंत्री पद के लिए जमकर शक्ति प्रदर्शन से माहौल गरमा गया। मंडल मंत्री पद के प्रबल दावेदार प्रताप गिरी ने रनिंग साथियों के साथ अपनी मौजूदगी का अहसास कराया।
कार्यक्रम में मजदूर संघ के महामंत्री आरजी काबर ने संबोधित करते हुए कहा गर्ग का मंडल मंत्री के रूप में स्वर्णिम कार्यकाल रहा है। मंडल रेल प्रबंधक विनित गुप्ता ने कहा गर्ग एक बेहतरीन मंडल मंत्री साबित हुए। अधिकारियों से भी बढ़िया तालमेल रहा। मंडल मंत्री गर्ग ने कहा कि मजदूर संघ की पूरी टीम ने संगठन को रतलाम मंडल में अव्वल बनाया है। सेवानिवृत्ति का यह पल मेरे लिए भावुक और अविस्मरणीय है। अध्यक्ष शरीफ खान पठान, कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा
समारोह के बाद संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष रफीक मंसुरी, मण्डल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर व प्रमोद व्यास, संयुक्त मंडल मंत्री चम्पालाल गड़वानी व कैलाश भारती, सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज, शाखा सचिव अभिलाष नागर, हिमांशु पेटारे, संजय कुमार, गौरव ठाकुर, राजेन्द्र चौधरी,विकास बड़ोले,कमलेश चौधरी, वाजिद खान, नीलम कौर, शाखा अध्यक्ष गौरव संत, आशाराम मीणा, विशाल गुप्ता, योगेश यादव,अरविन्द शर्मा, सुमित गर्ग, इमरान खान, अशोक टंडन, मोहित टाक सहित अन्य मौजूद रहे l
6 साल में किए काम
प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि गर्ग का मजदूर संघ के मंडल मंत्री के रूप में 6 वर्ष का कार्यकाल रहा। जिसमें उन्होंने कर्मचारी हित में कई कार्य किए। गर्ग के नेतृत्व में मज़दूर संघ जे.सी बैंक सहित मंडल में सभी इंस्टिट्यूट के चुनावों में विजय प्राप्त की। रतलाम मण्डल में सदस्य्ता में संगठन लगातार छ्ठे वर्ष अव्वल रहा है l वे शनिवार को सीनियर सेक्शन इंजिनियर दाहोद से सेवानिवृत होंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!