बाल विवाह की सूचना पर पहुंची टीम, बालिका बोली मेरी तो सगाई है, बड़ी बहन की शादी है

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
रतलाम जिले के सिमलावदा ग्राम में बाल विवाह की सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास व चाइल्ड लाइन की टीम मौके पहुंची। बालिका बोली मेरी तो सगाई हो रही है, बड़ी बहन की शादी है। में तो अभी पढ़ना चाहती हूं।
जानकारी के अनुसार 19 नवम्बर को महिला बाल विकास के 1098 चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिमलावदा मैं एक बाल विवाह हो रहा है। कॉलर द्वारा बताया गया कि बाल विवाह 21 तारीख को सुबह संपन्न होने वाला है। महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के निर्देश से सहायक संचालक अंकिता पंड्या को सूचना की। इसके बाद चाइल्ड लाइन टीम सदस्य दिव्या उपाध्याय, तारा सिसोदिया व महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी प्रियंका बैरागी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुलोचना ठाकुर व थाना बिलपांक से पुलिस बल के साथ ग्राम सिमलावदा विवाह स्थल पर पहुंचे। बालिका की काउंसलिंग की। काउंसलिंग में बालिका ने बताया कि मैं अभी शादी नहीं कर रही हूं। में अभी सगाई कर रही हूं। में आगे और पढ़ना चाहती हूं। में अभी कक्षा दसवीं में पढ़ाई करती हूं। मेरी बड़ी बहन की शादी हो रही है व मेरी सगाई हो रही है। चाइल्डलाइन टीम व महिला बाल विकास की टीम द्वारा मौके पर पंचनामा बनाया। परिवार के कथन लेकर उन्हें बाल विवाह कानून की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। 3 वर्ष की सजा व जुर्माने व दंड का प्रावधान है यदि यह बाल विवाह होते पाया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!