19.5 C
Ratlām

खेल चेतना मेला : 17 प्रकार की खेल गतिविधियां, शामिल होगा मलखम्ब पिरामिड का प्रदर्शन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 10 से 12 जनवरी 2022 तक खेल चेतना मेला का आयोजन किया जाएगा। इस बार खेला मेला में 17 प्रकार की प्रतियोगिताएं होगी। मलखम्ब की स्पर्धा में पिरामिड का प्रदर्शन भी शामिल किया जाएगा। खेल चेतना मेला की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें खेल सलाहकार एवं संयोजकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिये की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष व सलाहकार डॉ. गोपाल मजावदिया ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की वजह से खेल चेतना मेला का आयोजन बाधित हुआ था, लेकिन 1 वर्ष के अंतराल के बाद ही खेलों के प्रति वातावरण बनाने का यह सिलसिला पुनः आरम्भ हो रहा हैं। इस बार मेले में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता का प्रयास हो, क्योकि खेल ही स्वस्थ्य शरीर एवं मस्तिष्क का निर्माण करते हैं। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप इसी संकल्प के साथ बच्चो को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन करते हैं।
आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने खेल चेतना मेला के तहत् होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं पर प्रकाश डालते हुए खेल संयोजको के साथ तैयारी के लिए किए जाने वाले कार्यो पर चर्चा की। उन्होंने शहर के विभिन्न मैदानों पर आयोजित प्रतियोगिता में अधिक से अधिक खिलाड़ियो को लाने का आहवान किया।
यह रहें मौजूद
बैठक में अजीत छाबड़ा, देवेंद्र वाधवा, अश्विनी शर्मा, गुलाम मोहम्मद, पप्पू मेहता, आर.सी.तिवारी, प्रकाश व्यास, राकेश शर्मा, अखिलेश गुप्ता, हरीश चांदवानी, जगदीश श्रीवास्वत, मनीष जोशी, राजा राठौड़, सुनील जैन, दिनेश शर्मा, प्रद्युमन मजावदिया, बबलू तिवारी, अभिषेक गुप्ता, जितेंद्र सिंह राणावत, रितेश वोहरा, उमंग पोरवाल आदि मौजूद रहें।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!