रासेयो जिला संगठक डॉ. एसएस मौर्य एवं स्वयं सेविका अंजु सूर्यवंशी विक्रम अवार्ड से सम्मानित

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक जिला रतलाUम के डॉ. एसएस मौर्य, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम को 26 जनवरी 2022 को विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अखिलेश पांडे एवं कुलसचिव डॉ. प्रशान्त पुराणिक द्वारा विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जिले में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के 2 कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह खराड़ी एवं डॉ नीलोफर खामोशी तथा 3 स्वयं सेवकों – पूजा व्यास, सुमन पोरवाल तथा सपना व्यास को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के नियमित गतिविधियाे, विशेष शिविरों के नियमित आयोजन, रतलाम जिले की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के विक्रम विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने तथा स्वयं सेवकों का उनके मार्गदर्शन में आरडी कैंप, एनआईसी केम्प, स्टेट केम्प, विश्वविद्यालय शिविर, जिला स्तरीय शिविरों में सहभागिता करने पर दिया गया।

IMG 20220128 WA0020

साथ ही महाविद्यालय की छात्रा कुमारी अंजू सूर्यवंशी को गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता करने एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्था के प्राचार्य डॉ संजय वाते एवं महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!