21 C
Ratlām

रतलाम की योगा गर्ल रिद्धि ने लहराया चंद्रशिला पर तिरंगा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम की रिद्धि माहेश्वरी ने 8 फरवरी 2022 को हिमालय की लगभग 13500 फीट ऊंची चोटी तुंगनाथ से भी ऊपर चंद्रशिला पर तिरंगा फहरा कर रतलाम जिले का नाम रोशन किया है। 10 सदस्यीय दल के साथ रिद्धि ने अपनी चढ़ाई प्रारंभ की। जिनमें 5 सदस्य ही चंद्रशिला चोटी तक पहुंचे। इनमें एकमात्र लडकी सदस्य रिद्धि थी। रिद्धि ने 12°C तापमान एवं 15 से 20 फीट बर्फ में अपना रास्ता खुद बनाया और हार न मानकर साहसिक कदम उठाते हुए चंद्रशिला चोटी पर तिरंगा फहराया। योग की स्टूडेंट रिद्धि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर है एवं वर्ष 2021 में पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार से ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!