29.2 C
Ratlām

CM हेल्पलाइन समाधान में रतलाम नगर-निगम फिर नंबर-1


रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम नगर निगम ने एक बार फिर सीएम हेल्प लाइन पर नागरिकों द्वारा दर्ज शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में पहले पायदान पर स्थान बनाया। रविवार को मुख्यालय से जारी रिपोर्ट कार्ड में प्रदेश की कुल 16 निगम में रतलाम नगर निगम ने पहला स्थान पाया है। दूसरे नंबर पर बुरहानपुर तो तीसरे नंबर पर सिंगरोली आया है।
1 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक नगर निगम की कुल 716 शिकायत मिली थीं, जिन्हें हल किया गया है। इसके पूर्व भी नगर निगम 92.46 वेटेज स्कोर पाकर पहला स्थान बनाया था।
नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के तहत नगर निगम को जनवरी 2022 में कुल 716 शिकायतों निराकरण में समाधान के साथ बंद शिकायतों का वेटेज 47.28 प्राप्त किया है। 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का वेटेज 9.33 (10 प्रतिशत), निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों का वेटेज 9.66 (10 प्रतिशत), नोट अटेडेंट शिकायतों का वेटेज 10 (10 प्रतिशत), मान्य/अमान्य शिकायतों का वेटेज 10 (10 प्रतिशत), लंबित शिकायतों की संख्या में कमी का वेटेज 7.5 (10 प्रतिशत) तथा कुल वेटेज स्कोर 93.77 प्राप्त कर प्रदेश में नम्बर-1 पर स्थान बनाया है।

ए ग्रेड के पायदान से नीचे नहीं रतलाम निगम
बता दें कि सीएम हेल्पलाइन के मामले में नगर निगम हमेशा ए ग्रेड पर रहा है। समाधान के मामले में संतुष्टी के प्रतिशत को कभी भी 90 प्रतिशत के नीचे नहीं जाने दिया। सीएम हेल्प लाईन शिकायतों के निराकरण में नगर निगम पहले पायदान पर आने पर प्राप्त होने नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, उपायुक्त विकास सोलंकी ने निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को निरंतर इसी तरह कार्य की गति बनाए रखने के निर्देश दिए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!