आरएसएस का प्रकटोत्सव कार्यक्रम, गुणवत्ता संचलन भी निकाला

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रतलाम नगर का प्रकटोत्सव कार्यक्रम रविवार शाम आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के स्वयंसेवको ने हिस्सा लिया। 2 घण्टे तक चले प्रकट कार्यक्रम के बाद घोष की धून के साथ स्वयंसेवक कदमताल करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से निकले। संचलन का समापन कॉलेज ग्राउंड पर हुआ। इस दौरान नगर के गणमान्य जन भी मौजूद थे।

IMG 20220314 WA0136

आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख पंकज भाटी ने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयोग किए गए। जिसमें नियुद्ध, दंड, समता, योग आदि शामिल थे। प्रकट कार्यक्रम में किये गए प्रयोग स्वयंसेवकों को रोज शाखाओं में सिखाए जाते हैं। कार्यक्रम में नगर संघचालक राजेश पटेल एवं जिला कार्यवाह संतोष पाटीदार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे।
जिला कार्यवाह संतोष पाटीदार ने अपने बौद्धिक में कहा की शाखा में जो समता के प्रयोग सिखाए जाते हैं उनसे स्वयंसेवकों में अनुशासन आता है। उसी प्रकार संघ गीत गाने एवं दोहराने से देशभक्ति का भाव जागृत होता है। पाटीदार ने कहा की यदि आपको संघ जानना है तो डॉक्टर हेडगेवार को जाने। किस प्रकार डॉ हेडगेवार में छोटी सी उम्र से ही देशभक्ति जागृत हो चुकी थी।
डॉक्टर साहब ने भी शाखाओ को विशेष महत्व दिया था एवं पहली बार शाखा का प्रारंभ मोहिते के बाड़े में कुछ स्वयंसेवको ने मिल कर ही किया था। आज वही शाखाएं भारत की हर बस्ती में पहुंच चुकी है।

IMG 20220314 WA0105
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!