27.7 C
Ratlām

हर घर भगवा ध्वज : युवा मोर्चा के मुखर्जी मण्डल ने गुड़ी पड़वा की दी शुभकामनाएं, घर-घर जाकर वितरित किए ध्वज

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
हिन्दू समाज के नववर्ष गुड़ी पड़वा को इस बार रतलाम शहर में नए तरीके से मनाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को घर-घर जाकर पर्व की शुभकामनाएँ देने के साथ भगवा ध्वज का वितरण कर घरों की छत पर लगाने का आह्वान किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष राहुल रांका ने बताया की नववर्ष प्रतिप्रदा में क्षेत्र के हर घर भगवा ध्वज का वितरण किया एवं तिलक लगाकर हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई । इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री धर्मेंद्रसिंह बागेड़ी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन टांक, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विजय पाटीदार , महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चेतना पाटीदार, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रियेश छाजेड़ , वार्ड संयोजक जयेश वसावा प्रमुख रूप से मौजूद थे।

युवा मोर्चा ने यह भी किया आह्वान
1- नववर्ष पर्व परिवार और समाज के साथ धूमधाम से मनाएं।
2- घर की छत पर भगवा ध्वज लगाएं।
3- पर्व की मित्रों, रिश्तेदारों को प्रत्यक्ष व सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दें।
4- संध्या काल में दीपक जलाएं, घर को प्रकाशमय करें।
5- मोहल्ले में उत्सव का वातावरण उत्पन्न कर हिन्दू नववर्ष का स्वागत करें।

यह लोग भी पहुंचे घर-घर
भारतीय जनता युवा मोर्चा मुखर्जी मण्डल द्वारा घर-घर भगवा ध्वज वितरण के दौरान प्रकाश बंशीवाल, राजेश पांचाल, तन्मय त्रिवेदी, सुनीता श्रीवास्तव, खुशबू अरोलिया, जयश्री राठौर, सोनू नेका, अनीता वसावा ,संजय पांडे ,संजय पाटीदार , करन ठाकुर, भावेशराज भंडारी ,ईश्वर प्रजापत, प्रवीण सीरवी, प्रध्युम राजपुरोहित, यश शर्मा , कुलदीप पडियार, श्रेयांश सुराना , नरेंद्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

महाकाल मण्डल ने किया तिलक
श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल परिवार द्वारा दो बत्ती चौराहे पर सभी लोगों को तिलक लगाकर एवं नीम की पत्तियां खिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। समाजजनों में इसको लेकर अत्यंत हर्ष का माहौल रहा। मंडल के समस्त कार्यकर्ता भारतीय पोशाक पहनकर चौराहे पर उपस्थित रहे एवं भारत माता के जयघोष के साथ सभी ने नववर्ष का स्वागत किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!