रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मुखर्जीनगर पानी की टंकी पर 12 लाख रुपए की लागत से सम्पवैल निर्माण का भूमिपूजन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्तिथि में हुआ। सम्पवैल निर्माण से मुखर्जी नगर, विरियाखेडी, सुरभि परिसर के 800 से अधिक परिवारों को नियमानुसार जल आपूर्ति होगी। सम्पवैल 2 लाख लीटर पानी क्षमता का बनाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि संपवैल निर्माण की मांग शहर विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयास से पूरी हुई।
कार्यक्रम में भाजपा नेता बजरंग पुरोहित, अरुण राव, मनोज शर्मा, मयूर पुरोहित, पवन सोमानी, धर्मेंद्र सिंह देवड़ा, अनीता कटारा, सीमा टांक, विवेक शर्मा,बलवीर सिंह सोढी, प्रकाश बंसीवाल, संजय पांचाल, विनोद यादव, चेतन टांक, जयेश वसावा, संजय पांडे, राजेंद्र सोलंकी, दिव्या शर्मा, शांति पाटीदार, तन्मय त्रिवेदी, आशा पाटीदार आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


