30.4 C
Ratlām

सीटू का 52वां स्थापना दिवस : सवैंधानिक हको के लिए आवाज बुलंद करने का आव्हान, इतिहास और संघर्ष पर रखी बात

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सीटू का 52वां स्थापना दिवस सोमवार को एमआर कार्यालय पर सीटू समर्थित संगठन व शहर के विभिन्न श्रम संगठनों की उपस्थिति में मनाया गया। इस अवसर वरिष्ठ एचएन जोशी को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में सीटू के जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में संगठन की भूमिका और जिम्मेदारी और बढ़ जाती हैं। वर्तमान दौर में श्रमिकों पर चौतरफा हमले हो रहे है, निरन्तर कानूनों में बदलाव, पूंजीवादअपने चरम पर सरकार निरंकुश तो सभी को साझा संघर्ष कर अपने सवैंधानिक हको के लिए अपनी आवाज बुलंद करना होगी। एमएल नगवात ने सीटू के 52 वर्ष के इतिहास और संघर्ष पर विस्तृत अपनी बात रखी। साथ ही उपस्थित संगठनों से आव्हान किया कि अनुशाषित तरीके से संगठनो को मजबूत बनाना होगा ताकि आने वाले समय में संघर्ष किया जा सके। समारोह में आशा उषा संघ की अध्यक्ष मीनाक्षी गौर, आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष कृष्णा सोनगरा, पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष कीर्ति शर्मा, आयकर महासंघ के शांतिलाल शर्मा, पोस्टल एम्प्लॉयज यूनियन के आईएल पुरोहित सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर संजय व्यास, प्रशांत पांडेय, प्रदीप यादव, किशोर प्रजापति आदि उपस्थित थे। संचालन रसीद खान ने किया। आभार अभिषेक जैन ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!