16.8 C
Ratlām

गुरु पूर्णिमा : आचार्य किरीट भाई के सानिध्‍य में मना महोत्‍सव, ग्रंथ रामामृत का विमोचन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
तुलसी परिवार द्वारा रत्नेश्वर रोड स्थित सेठिया गार्डन में आचार्य महर्षि किरीट भाई के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा का उत्सव बुधवार को मनाया गया। महोत्सव के शुरुआत में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। आचार्य महर्षि किरीट भाई ने अपने आशीर्वचन में संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी गलतियों को सुधार लेना चाहिए जिससे हमारा जीवन सफल हो सकता है। हमें हमारा स्वभाव तथा कर्तव्य दोनों को साधना चाहिए। हमें अपने प्राचीन ग्रंथों का पाठ करना चाहिए। जिससे हमें अच्छे व बुरे की पहचान होती है।

IMG 20220721 WA0050
फोटो : दीप प्रज्वलित करते अतिथि।


इस दौरान तुलसी परिवार एवं आचार्य श्री के द्वारा श्रीमती लीला जोशी का अभिनंदन किया। महोत्सव में डॉ. आर.के. कटारे, श्रीमती सुषमा कटारे, प्रदीप श्रीमाल, देव सिसोदिया, महाविद्यालय परिवार तथा तुलसी परिवार के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश व्यास ने किया। इस अवसर पर आचार्य श्री द्वारा लिखित ग्रंथ रामामृत का पद्मश्री डॉ. लीला जोशी द्वारा विमोचन किया गया। तत्पश्चात आचार्य श्री द्वारा लड्डू गोपाल का पूजन किया गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!