खबर पर लगी मुहर… आरपीएफ ने ओवरब्रिज से पकड़े 4 सटोरिये, 12 हजार 760 रुपए जब्त कर जीआरपी को सौंपा

Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रेल मंडल के रतलाम जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 और प्लेटफॉर्म नंबर-7 के वाहन पार्किंग पर जुए-सट्टे की गतिविधियों के खिलाफ आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) अलर्ट हो गया है। रेलवे सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंड श्रीकुमार कुरुप के निर्देश पर रिजर्व फोर्स ने 4 सटोरियों को प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पैदल ओवरब्रिज से ऑनलाइन रंगेहाथ सट्टा लिखते हिरासत में लिया। रतलाम रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान आईपीएफ मोहम्मद आर अंसारी सहित रेलवे सुरक्षा बल को भनक तक नहीं लगने दी।

Advertisements
Advertisements

जीआरपी प्रभारी जेएल अहिरवार ने बताया कि आरपीएफ उपनिरीक्षक विजयसिंह मीणा ने चारों सटोरिये चेतन पिता जगमोहन राजावत (52) निवासी रेलनगर, सुनील पिता नाथूलाल माहेश्वरी (55) निवासी तेजानगर, प्रीतमसिंह पिता झमूरासिंह माली (70) निवासी विनोबानगर एवं शांतिलाल पिता जयनारायण (70) निवासी मुखर्जीनगर को कार्रवाई के लिए सौंपा था। आरपीएफ की ओर से हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों से जब्त 4 मोबाइल सहित 12 हजार 760 रुपए भी सौंपे गए।

आरपीएफ की गोपनीय तरीके से हुई उक्त कार्रवाई के बाद रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित अवैधानिक जुए-सट्टे के अड्डों पर हड़कंप व्याप्त है। उक्त कार्रवाई के बाद आसपास की रहवासी कॉलोनियों में निवासरत रेलवेकर्मियों के परिवार में हर्ष का माहौल व्याप्त है। रेलवेकर्मियों को आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) से उक्त कार्रवाई निरंतर जारी रखने की आशा है, जिससे उनके परिवार के बच्चे दलदल रूपी जुए-सट्टे जैसे घिनौने कृत्य में लिप्त होने से बच सके।

मामले में रेलवे सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंड श्रीकुमार कुरुप ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा के दौरान बताया कि रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों को लेकर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, विभागीय स्तर पर किसी की भी संलप्तिता पाई जाती है तो उसे किसी भी सूरत में नहीं बख्क्षा जाएगा।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!