रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के अम्बेडकर नगर में श्री कृष्ण नवयुवक मंडल द्वारा भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई। यह प्रतिमा काले रंग के संगमरमर पत्थर से निर्मित है। कृष्ण स्थापना के बाद क्षेत्रवासियों ने धूम धाम से भगवान श्री कृष्ण को पालकी में विराजमान किया और यात्रा निकाली। पालकी यात्रा अम्बेडकर नगर, जवाहर नगर, अलकापुरी होते हुए राम मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। ढोल व बैंडबाजों के साथ क्षेत्र की महिलाओं व पुरुषों ने भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ पालकी यात्रा निकाली। यात्रा के बाद मंदिर में महाआरती व प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। मंडल के अक्षय गोमे व अजय गोमे ने बताया की इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, विहिप जिला संगठन मंत्री सुखदेव पांचाल, जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र वर्मा, पिंटू टांक, गौरव सतवानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, गौरव मूणत, राजीव रावत, मदन सोनी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


