रेड के बाद कार्रवाई शुरू : टीएनसीपी उपसंचालक वर्मा और आरडीए उपयंत्री पाटील को नोटिस, दोनों के खिलाफ होगी विभागीय जांच

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
नियम विरुद्ध कॉलोनी के ले-आउट को अनुमति देने के मामले में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन दिन पूर्व टीएनसीपी कार्यालय पर रेड के बाद कलेक्टर 50 से अधिक फाइल बस्ते में बांधकर लाए थे। कलेक्टर सूर्यवंशी ने प्रारंभिक जांच में टीएनसीपी (नगर एवं ग्राम निवेश विभाग) के उपसंचालक जीएल वर्मा और रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) के उपयंत्री भावेश पाटील को दोषी पाया। दोनों को नोटिस जारी करते हुए कलेक्टर ने विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए।
कलेक्टर सूर्यवंशी की प्रारंभिक जांच में सामने आया की टीएनसीपी के उपसंचालक वर्मा ने शहर के पर्सपेक्टिव प्लान एरिया नियमों से बाहर जाकर कॉलोनी के ले-आउट को अनुमति दी, वही प्राधिकरण के उपयंत्री पाटील ने सुपरविजन कार्य में नियमों को नजर अंदाज किया। कलेक्टर ने मामले में उपसंचालक वर्मा और उपयंत्री पाटिल को नोटिस जारी करते हुए दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश जारी कर दिए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इस तरह से दोनों ने मिलकर नियम किया दरकिनार
पर्सपेक्टिव प्लान 2020 की स्कीम 01 में शामिल भूमि सर्वे नंबर 736/3 रकबा 2.91 हेक्टेयर पर प्राधिकरण की अनुमति के बगैर और पर्सपेक्टिव प्लान के लिए निर्धारित सामान्य सिद्धांतों की अनदेखी करते हुए जीआर डेवलपर्स रतलाम को आवासीय कॉलोनी विकसित करने हेतु ले-आउट अनुमोदित कर दिया गया था। इस अनियमितता पर कलेक्टर द्वारा संज्ञान लिया गया है। अनुमोदित ले-आउट को निरस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। अनुमोदित ले-आउट के संदर्भ में नगर निगम रतलाम द्वारा जारी की गई विकास अनुमति भी निरस्त करने के निर्देश निगमायुक्त को दिए गए हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!