24.3 C
Ratlām

सरकार फेल : चुनाव में दिखाई देती सत्ता के नेताओं को समस्या, अब कांग्रेस शुरू करेगी जन आंदोलन

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
सुभाष नगर फ्लाई ओवर का डेढ़ वर्ष से बंद काम और आमजन को हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने भाजपा की नगर सरकार सहित सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लिया। जाट ने बोला की सत्ता में बैठे नेताओं को सिर्फ चुनाव के समय समस्या दिखाई देती है। शहर की स्थिति मटियामेट कर दी गई। समय पूर्व फ्लाय ओवर सहित अन्य कार्य नहीं हुए तो कांग्रेस जन आंदोलन शुरू करेगी।

जिला संगठन प्रभारी अमिताभ मंडलोई की उपस्थिति में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एकत्र हुए थे। संगठन प्रभारी मंडलोई ने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है जनता की समस्याओं पर प्रशासन एवं विधायक, सांसद ध्यान नहीं दे रहे हैं। जाट ने सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साधते हुए 5 इंजन की सरकार फेल हो गयी, रतलाम की स्थिति मटियामेट हो गई कहा। जाट की यह नाराजगी शहर के मध्य स्थित सुभाष नगर ओवरब्रिज का कार्य विगत 18 महीनों से बंद पड़ा होने और जनता की परेशानी को देखकर सामने आई।

धरना प्रदर्शन को क्षेत्रीय पार्षद फखरुद्दीन मंसूरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, यास्मीन शेरानी, ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाहा, बसंत पंड्या, शांतिलाल मालवीय आदि ने संबोधित किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!