27.4 C
Ratlām

वर्दी की ब्लैकमेलिंग : ताल में दो पुलिसकर्मियों ने दुकान में रखा नशीला पदार्थ, ग्रामीणों के विरोध पर एसपी ने किया निलंबित

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
देशभक्ति और जनसेवा की शपथ लेने वाली वर्दी ने जिला पुलिस को एक बार फिर शर्मसार कर दिया। जिले के ताल में दो पुलिसकर्मियों ने दुकान में नशीला पदार्थ रख व्यापारी को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। ब्लेकमैलर पुलिसकर्मियों के खिलाफ ताल थाने का घेराव होने पर एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जाँच के निर्देश जारी कर दिए।

मामला सोमवार रात करीब 8 के समीप ताल थाना क्षेत्र का है। यहां दो पुलिसकर्मी अरविंद और विकास जाट की करतूत पर गंभीर आरोप लगने के साथ ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरक्षक अरविंद और विकास ने सोमवार शाम किराना दुकान में माचिस की डिब्बी में नशीला पदार्थ रखा और बाद में मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाया। पूर्व में भी दोनों पुलिसकर्मियों ने निर्दोष व्यापारी और फुटकर सामान विक्रेताओं को इसी तरह फंसा कर रुपये ऐंठे। व्यापारी के विरोध के बाद मामला ताल और आसपास क्षेत्र में तेजी से फैला । इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में ब्लैकमेलर पुलिसकर्मियों के खिलाफ विरोध शुरू किया। पुलिस के खिलाफ विरोध के बाद वरिष्ठ अधिकारी हरकत में आए। एसपी अभिषेक तिवारी ने दोनों आरक्षक अरविंद और विकास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जाँच के आदेश जारी कर दिए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!