रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
नगर निगम चुनाव के बाद विपक्ष में बैठी कांग्रेस जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंप रही है। नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा की नियुक्ति के बाद उच्चस्तर पर हुए निर्णय में कांग्रेस ने नवनिर्वाचित पार्षद आशा राजीव रावत को पार्षद दल सचेतक मनोनीत किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार यह मनोनयन जिला कांग्रेस प्रभारी अमिताभ मंडलोई एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने किया है। उक्त निर्णय से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


