रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
त्यौहार की खुशियां जब जरूरतमंदों के साथ बांटने का मौका मिलता है तो उत्साह दोगुना हो जाता है। कुछ ऐसे ही अनूठे तरीके से दीपोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में कर दिखाया शहर के “सिया के राम” ग्रुप ने। खास बात यह है कि ग्रुप में शामिल सदस्य कम उम्र के हैं और उन्होंने पॉकेटमनी से दीपोत्सव की खुशियां बांटने का काम अनूठे तरीके से किया। निर्धन बच्चों के बीच पहुंच नए कपड़े दिए और साथ में आतिशबाजी भी की।

150 सदस्यीय “सिया के राम” ग्रुप ने दीपोत्सव के बाद कार्तिक शुक्ल की सप्तमी को अनूठे अंदाज में जरूरतमंद बच्चों के साथ पर्व की खुुशियां बांटी। ग्रुप के अंशु टांक ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर बताया कि अंतरराज्यीय ग्रुप में मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान के छात्र जुड़े हुए हैं। प्रतिवर्ष ग्रुप 14 जनवरी को शहर की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्जवलित करती है। दीपोत्सव की खुशियां बांटने के लिए ग्रुप के सदस्यों ने निर्णय लिया कि वह जरूरतमंद बच्चों के साथ पर्व मनाएगा। इसी तारत्मय में श्री कालिका माता मंदिर परिसर सहित निर्धन बस्तियों में बच्चों को कपड़े वितरित करने के साथ आतशिबाजी कर चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


