निगम संपत्ति चोरी : वीडियो प्रस्तुत कर भाजपा पार्षद ने की दोषियों पर FIR की मांग, 5 दिन में नहीं हुई कार्रवाई तो उच्चस्तरीय शिकायत

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
नगर निगम संपत्ति को चुराकर कबाड़े की दुकान पर औने-पौने दाम पर बेचने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में भाजपा पार्षद रत्नदीप राठौर (शक्तिसिंह) ने चोरी का वीडियो प्रस्तुत कर आयुक्त हेमंत भट्ट को लिखित शिकायत भी की। शिकायत में उल्लेखित है कि नगर निगम की संपत्ति को बाहर के बाहर बेचने में प्रकाश विभाग प्रभारी कार्यपालन यंत्री की संल्लिप्ता भी है। दोषियों के खिलाफ 5 दिन में एफआईआर नहीं हुई तो उन्हें उच्चस्तर पर शिकायत के  लिए मजबूर होना पड़ेगा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भाजपा पार्षद रत्नदीप सिंह ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि निगम के प्रकाश विभाग ने वर्तमान में चौराहों पर नए सिग्नल लगाए गए हैं, पुराने सिग्नल को निकालकर नगर निगम के कर्मशाला में जमा कराए बिना मौके पर लावारिश छोड़ रखे थे। बाद में उन्हें निगम कर्मचारी द्वारा प्राइवेट लोडिंग में भरवाकर कबाड़े की दुकान पर औने-पौने दाम पर विक्रय कर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। गंभीर मामले का वीडियो और भाजपा पार्षद रत्नदीप सिंह की लिखित शिकायत सामने आने पर निगम अधिकारियों सहित कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया है। बता दें कि पूर्व में भी नगर निगम के प्रकाश विभाग में पदस्थ इंजीनियर द्वारा डोंगेरेनगर गोदाम से विद्युत सामग्री चोरी का मामला औद्योगिक थाने पहुंचा था। तत्कालीन प्रकाश विभाग समिति प्रभारी सूरज जाट मामले की गंभीरता पर तत्काल संबंधित इंजीनियर के खिलाफ सेवा से पृथक की कार्रवाई भी करवा चुके हैं। आयुक्त भट्ट ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। जांच डिप्टी कमिश्नर विकास सोलंकी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!