रतलाम जिले में जुए के अड्डों पर दबिश का दौर :  सैलाना में 21 आरोपी गिरफ्तार, नग़दी 2.41 लाख रुपये बरामद

रतलाम जिले में जुए के अड्डों पर दबिश दौर :  सैलाना में 21 आरोपी गिरफ्तार, नग़दी 2.41 लाख रुपये बरामद

Advertisements
Advertisements

– फार्म हाउस पर अरसे से संचालित हो रहा जुआ,एक कार और पांच दोपहिया वाहन जब्त

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले में जुए और अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई का दौर बदस्तूर जारी है। जावरा में होटल से 7 रसूखदार जुआरियों के बाद अब सैलाना पुलिस ने फार्म हाउस में अरसे से संचालित हो रहे अड्डे पर दबिश देकर 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश में जुआ/सट्टा विरोधी विशेष अभियान के तहत सैलाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम केसरपुरा में सोनू चौहान के फार्म हाउस पर दबिश देकर 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से कुल 2 लाख 41 हजार 350 रुपये नकद, एक कार और पांच दोपहिया वाहन जब्त किए गए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस की एक विशेष टीम ने यह कार्रवाई मंगलवार को की है। ग्राम केसरपुरा में सोनू चौहान के फार्महाउस पर अवैध जुए की सूचना मिलने पर दबिश दी गई, जहां मौके से 1,95,510 रुपये बाजी से एवं 45,840 रुपये आरोपियों के पास से जप्त किए गए। पुलिस ने 21 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें रतलाम, उज्जैन, नागदा, जावरा सहित विभिन्न क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। कुछ आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। नामचीन हिस्ट्रीशीटर में मौके से आरोपी कृष्णा पिता चतरभुज भी गिरफ्तार हुआ है। इसके खिलाफ रतलाम के माणक चौक व दिनदयाल नगर थानों में कुल 62 अपराध दर्ज हैं। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जुए के अड्डे से गिरफ्तार आरोपी

पुलिस दबिश में मौके से कमलेश पिता संतोष राठौर निवासी सैलाना, शरीफ पिता अब्दुल हमीद निवासी हाट की चौकी रतलाम, साबिर शाह पिता मम्मु निवासी जवाहर मार्ग नागदा जिला उज्जैन, युसुफ खान पिता गफुर खान निवासी चेतनपुरा नागदा जिला उज्जैन, सुखराम पिता रामलाल खराडी निवासी शिवराम नगर रतलाम, शहजाद खान पिता सुलेमान खान निवासी पिपली चौक दानपुर, लुकमान खान पिता युसुफ खान निवासी हाथी पुरा रतलाम, गोपाल पिता नन्दु गुर्जर निवासी रतलाम, कृष्णा पिता चतरभुज निवासी बाजना बस स्टेण्ड रतलाम कृष्णा के विरुद्ध थाना माणक चौक व दिनदयाल नगर पर 62 अपराध पंजीबद्ध है।, सनवर शाह पिता अनवर शाह निवासी हाट की चौक रतलाम, असरफ अंसारी पिता इख्तेखार खान निवासी बरगण्डा वास रतलाम, वसीम खान पिता मोमिन खान निवासी कुंवारा का वास रतलाम, रुस्तम पिता नुर मोहम्मद निवासी खटीक मोहल्ला जावरा, सलीम पिता युसुफ लोहार निवासी भारत कालोनी जावरा, भुरु खां पिता नियामत खां निवासी मेवाती मोहल्ला जावरा, अकमर पिता मो युसुफ निवासी हाट रोड रतलाम, जावेद पिता रियाज खान निवासी शेरानी पुरा रतलाम, जितेन्दर पिता गिरधारीलाल पंजाबी निवासी प्रतापनगर रतलाम, जगदीश पिता ऊंकार कलाल निवासी गांधीनगर रतलाम, लालु पिता नाथुसिंह राजपुत निवासी ग्राम दिवेल, दिलीप पिता सुरजमल टांक निवासी तोपखाना रतलाम को गिरफ्तार किया है। 

 जप्त सामग्री का विवरण

1) नगदी: ₹2,41,350

2) कार: 01 (अनुमानित मूल्य ₹5,00,000)

3) स्कूटी: 03 (अनुमानित मूल्य ₹95,000)

4) पल्सर मोटरसाइकिल: 01 (अनुमानित मूल्य ₹45,000)

5) होंडा साइन मोटरसाइकिल: 01 (अनुमानित मूल्य ₹40,000)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!