अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट : NEET-2023 में चयनित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सम्मानित कर मनाया विजयोत्सव 

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट : NEET-2023 में चयनित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सम्मानित कर मनाया विजयोत्सव

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम शहर के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने NEET -2023 में चयनित विद्यार्थियों एवं  अभिभावकों को सम्मानित कर विजयोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर शैलेंद्र डावर (एच. ओ.डी डिपार्टमेंट ओफ एनेस्थीसिया, GMC रतलाम) ,विशिष्ट अतिथि  डॉक्टर प्रवीण सिंह बघेल (एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट आफ जनरल सर्जरी एवं प्रेसिडेंट मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन रतलाम ब्रांच), डॉक्टर राकेश कुमार मीना (एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ डर्मेटोलॉजी,GMC रतलाम), डॉक्टर अदिति भावसार (MS ENT District हॉस्पिटल रतलाम) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मुकेश गोस्वामी (डायरेक्टर SSAMC रतलाम, संचालक-केवल श्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट) द्वारा की गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुई, तत्पश्चात संस्थान के डायरेक्टर डॉ राकेश कुमावत  ने अतिथिगण, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए चयनित विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में  डॉ.बघेल ने कहा कि आज से 5 साल पहले तक जब रतलाम में कोई नीट की कोचिंग की सुविधा नहीं थी तो बच्चो को काफी दूर तैयारी करने जाना पड़ता था। लेकिन रतलाम में अभ्यास करिअर इंस्टिट्यूट के आने से ये  सुविधा मिली जो बाकी जगह से भी बेहतर परिणाम दे रही है | डॉ.अदिति  ने बताया क्यों ल़डकियों के लिए मेडिकल फील्ड आज इतना डिमांड में है,और उन्हें ये देखकर बहुत ख़ुशी हुई की आज अभ्यास करिअर इंस्टिट्यूट में 70% लड़किया अध्ययनरत  है जो की इस क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है। डॉ.डावर ने  अभ्यास करिअर इंस्टिट्यूट के नीट के क्षेत्र में हो रहे कार्य की सराहना की एवं लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. राकेश मीना ने छात्रों को 5 मई को होने वाली नीट परीक्षा के लिए मोटीवेट किया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोस्वामी  ने अभ्यास में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को मोटिवेट किया और रतलाम में अभ्यास इंस्टिट्यूट को सबसे अच्छे परिणाम देने पर बधाइयां दी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सफल छात्रों और परिजन का सम्मान 

कार्यक्रम में अतिथियों ने कृष्ण कुमार कुमावत पिता कैलाश जी कुमावत,  ख़ुशबू पिता मुकेश चौहान, सोनू पिता नीलेश मुनिया, निकिता पिता गणेशजी मुनिया, शिल्पा पिता प्रकाश चंद्र कटारा, नेहा पिता कीर्तन लाल जाटव , अनिल पिता मांगीलाल मचार, राजवीर पिता राधेश्याम गिरवाल , कृतिका पिता मुकेश कटारा, संजय पिता नरेंद्र सिंह धुर्वे, प्रणाम पिता कर्मवीर खाजवानियाँ, सरिता पिता गौतम खराडी, प्रीति पिता सुखेन्दु  बिस्वास , रोहित पिता मुकेश मालवीया, प्रियंका पिता भगवान दास  भटनागर, आकांक्षा पिता शांतिलाल डावर, नेहा पिता कैलाश गुर्जर,  कृष्णकांत पिता तेजूलाल चौहान को शील्ड, स्टैथोस्कोप एवं एप्रिन पहनाकर तथा इनके पिताजी को पगड़ी व माताजी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इन्होंने दी सुमधुर प्रस्तुति

कार्यक्रम में मेघा मल्लिक द्वारा वन्देमातरम सोंग पर क्लासिकल डान्स व प्रतिभा कुमावत, आँचल सूर्यवंशी, तन्वी सोनारथी द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही मितांशी मालू, मेघा मल्लिक, वेदांत उपाध्याय द्वारा महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में किशन लाल कुमावत, श्याम लाल कुमावत, अभ्यास इंस्टिट्यूट के स्टाफ के सदस्य इंजीनियर अनिमेष कुमावत, डॉ अजय कुमावत, डॉ आदर्श द्विवेदी, रंजीत लबाना , राहुल कुमावत , पुष्कर पाटीदार, सुनीता, अंजलि, टीना, भावना, नेहा, राहुल मालवीया, पवन जायसवाल, एवं स्टाफ़ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर नीलिमा कुमावत ने पधारे हुए सभी मेहमानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा धन्यवाद प्रेषित किया एवं इस कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश जादौन द्वारा किया गया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!