17.2 C
Ratlām

देर रात तक सट्टा किंग के अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई जारी, घटना के बाद से एसपी के तेवर सख्त – वंदेमातरम् NEWS

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।

शहर में अपराधियों के लगातार हो रहे बुलन्द हौसलों को आज से प्रशासन ने तोड़ने की शुरुआत कर दी। शुक्रवार शाम हुए रंगदारी में गोली चलाने के मामले में अवैध सट्टे का कारण सामने आने के बाद पुलिस व प्रशासन ने तुरन्त एक्शन लेते हुए संयुक्त कार्रवाई शुरू की। सूत्रों के अनुसार पुलिस के पास अवैध धंधेबाजों और गुंडो की लम्बी लिस्ट हैं। फिलहाल प्रशासन ने अवैध सटोरियों और गुंडातत्वो के आज रात तक कुल 12 अवैध निर्माण चिन्हित कर उनको ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। खबर लिखे जाने तक कुल 6 निर्माणों को तोड़ा जा चुका था। जिनमे आज शाम गोली चलाने वाले अकबर घोसी का कसाई मंडी में मकान तथा विवाद का कारण बनी सोहन उर्फ दादू की नमकीन ठेलागाड़ी का निर्माण तोड़ा गया।

इसी के साथ पुलिस व प्रशासन ने क्षेत्र के सट्टा किंग कहे जाने वाले राकेश व मुकेश खन्नीवाल, एजाज़ कुरेशी व फ़ज़ल कुरेशी के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया। 6 घण्टे से चल रही अब तक की कार्रवाई के दौरान एसपी गौरव तिवारी, एएसपी इंद्रजीत बाकलवार, तहसीलदार गोपाल सोनी, निगम इंजीनियर राजेश पाटीदार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रहेगी। इस दौरान क्षेत्र में भारी पुलिसबल तैनात है।

निर्माण तोड़ती जेसीबी

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!