रतलाम में नजर आएगा अद्भूत एवं अलौकिक दृश्य : श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से होगी महाआरती

रतलाम में नजर आएगा अद्भूत एवं अलौकिक दृश्य : श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से होगी महाआरती

Advertisements
Advertisements

– महाआरती में प्रभु श्रीराम को लगेगा 21 हजार लड्डूओं का भोग, कैबिनेट मंत्री काश्यप ने ली बैठक

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। श्रीराम नवमी पर महलवाड़ा में 17 अप्रैल 2024 को होने वाली महाआरती को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा विराट आयोजन की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। श्रीराम नवमी पर महलवाड़ा पर 10 हजार दीपों से होने वाली महाआरती एवं भक्तिमय भजन संध्या  में समन्वय परिवार भारत माता मंदिर हरिद्वार से आए गंगाजल का भी उपयोग होगा। बनारस के गंगा घाट का आरती दल एवं रतलाम के राम भक्त जब एक साथ महाआरती करेंगे तो अद्भूत एवं अलौकिक दृश्य नजर आएगा। आरती से पूर्व मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप के सुमधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। इधर श्रीराम नवमी पर्व को हर्षोल्लास से मनाए जाने को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, वार्ड पार्षद एवं महामंत्री की बैठक ली।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240416 WA0019

समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि प्रभु श्री राम की महाआरती के लिए उपस्थित जनों को दीपक एवं भोग की थाल श्री राम जन्मोत्सव समिति उपलब्ध कराएगी। प्रभु को 21 हजार लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा। आरती करने वाला हर व्यक्ति प्रभु को भोग लगा सके ऐसी व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। आरती की थाल तैयार करने के कार्य की शुरुआत भी समिति द्वारा कर दी गई है। प्रभु को लगने वाले भोग के लिए शुद्ध घी के लड्डू भी तैयार हो रहे है। महाआरती में शहर के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो उसके लिए समाज प्रमुखों के साथ महिला मंडल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमंत्रण दे रही है। समिति अध्यक्ष काकानी सहित सदस्य मोहनलाल भट्ट, मुन्नालाल शर्मा, राजेश कटारिया, संजय व्यास, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, रामबाबू शर्मा, अनिल पोरवाल, राकेश नागर, मनोहर पड़ियार, महेश डोडियार, सुदीप पटेल, प्रद्युुम्न मजावदिया आदि ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शहर में हर्षोल्लास से मनाए श्रीराम नवमी पर्व 

श्रीराम नवमी पर्व को हर्षोल्लास से मनाए जाने को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, वार्ड पार्षद एवं महामंत्री की बैठक ली। इसमें सभी से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तरह श्रीराम नवमी पर्व को धूमधाम से मनाए जाने का आह्वान किया। साथ ही अपने क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों में भी सहभागिता करें। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, गोविंद काकानी, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, आदित्य डागा सहित मंडल महामंत्री, एमआईसी सदस्य, वार्ड पार्षद, वार्ड संयोजक आदि उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!