जावरा में अमोनिया गैस लीक से हड़कंप : बिना लाइसेंस चल रही थी आइस फैक्ट्री, समय रहते टली बड़ी दुर्घटना

जावरा में अमोनिया गैस लीक से हड़कंप : बिना लाइसेंस चल रही थी आइस फैक्ट्री, समय रहते टली बड़ी दुर्घटना

Advertisements
Advertisements

– फैक्ट्री के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज, पॉल्यूशन बोर्ड का लाइसेंस भी नहीं

रतलाम , वंदेमातरम् न्यूज। जावरा के आंटिया चौराहे पर स्थित पोरवाल आइस फैक्ट्री में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक टैंक से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जैसे ही श्रमिकों को गैस लीक होने की जानकारी मिली, वे घबराकर मौके से भाग निकले। फैक्ट्री के पीछे स्थित पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी टहल रहे थे, जिन्होंने गैस की तीखी गंध महसूस कर तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़, सीएसपी दुर्गेश आर्मों, एसडीओपी संदीप मालवीय समेत संबंधित थानों की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाकर टैंक और आसपास के क्षेत्रों में पानी का छिड़काव किया गया।बताया जा रहा है कि गैस लीक का कारण टैंक के वॉल में हुई दरार थी, जिससे अमोनिया गैस बाहर निकलने लगी। गनीमत रही कि समय रहते लीकेज का पता चल गया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में खुली पोल 

बुधवार सुबह उज्जैन से आई मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री बिना किसी वैध अनुमति के चलाई जा रही थी। फैक्ट्री संचालक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। पॉल्यूशन बोर्ड का लाइसेंस भी नहीं मिला। टीम में शामिल वैज्ञानिक हरिशंकर शर्मा और देवेंद्र सोलंकी ने मौके पर पंचनामा तैयार किया और रिसाव के कारणों की जांच की।

एसपी बोले तत्काल नियंत्रण में ली स्थिति 

एसपी अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अमोनिया गैस के लीक होने की पुष्टि हुई है। पुलिस व प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को समय पर नियंत्रित कर लिया गया। कुछ प्रभावित लोगों को इलाज के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री संचालक और कर्मचारियों से पुलिस ने देर रात तक पूछताछ की। मामले की जांच जारी है और बिना लाइसेंस फैक्ट्री संचालन को लेकर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!