कोविड वैक्सीन लगाने की समझाइश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मारपीट, चोटी पकड़कर खींचा

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
रतलाम जिले के बाजना विकासखंड के ग्राम मेगलाखारी में घर घर जाकर वेक्सीनेशन की समझाइश देने व टीका लगवाने की बात पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला वसुनिया एवं आंगनबाड़ी सहायिका श्यामाबाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज किया है। घटनाक्रम शुक्रवार का है।
जानकारी के अनुसार प्रातः 11 बजे ग्राम में कोविड वैक्सीन के द्वितीय डोज हेतु घर-घर ग्रामवासियों को बुलाने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका गई थी। उसी समय आरोपित अम्बाराम पिता जीवणा गामड द्वारा ग्रामवासियों को वैक्सीनेशन के लिए समझाईश देने व टीका लगवाने की बात पर पर अभद्र व्यवहार कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला वसुनिया के साथ मारपीट की गई। आरोपित द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर कुल्हाड़ी के डंडे से बल प्रयोग किया गया, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को चोट आई हैं तथा चोटी पकड कर घसीटा गया। अचानक हुए घटनाक्रम से कार्यकर्ता भी कुछ समझ नहीं पाई। वहां मौजूद लोगों ने कार्यकर्ता को छुड़ाया। कार्यकर्ता को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से देर शाम को छुट्टी दे दी गई। एफआईआर दर्ज
करवाई गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला वसुनिया से दूरभाष पर हालचाल लिए गए। विभाग की सहायक संचालक अंकिता पंड्या ने बताया कि कार्यकर्ता को अंदरूनी चोट आई है।

Related articles

जन्म जयंती के एक दिन पहले तोहफा : रतलाम का मेडिकल कॉलेज जाना जाएगा मालवा के गांधी के रूप में ख्यात डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय...

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।जावरा - मंदसौर - नीमच संसदीय क्षेत्र के आठ बार सांसद रहे पूर्व भाजपा अध्यक्ष स्व.डॉ....

मशाल यात्रा : शहीद दिवस पर हिंदू जागरण मंच ने किया शहीदों को याद, युवाओं ने लिया हिस्सा

वंदेमातरम् न्यूज, रतलाम।देश की आजादी के लिए कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। इनमे...

कार्य में लापरवाही : अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, छुट्टी लिए बगैर गायब ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।कार्य में लापरवाही बरतने और बिना सूचना एवं अवकाश लिए बगैर ग्राम पंचायत से अनुपस्थित रहना...

एमएससी गणित विषय में कृतिका ने किया टॉप, गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की वर्ष 2022 की मेरिट सूची में छात्रा कृतिका पिता अनंत करंदीकर को...
error: Content is protected by VandeMatram News