रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (मालवा प्रान्त) की बैठक इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण शाह एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस की उपस्थति में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के कार्यो को गति देने के उद्देश्य से प्रान्त की नई कार्यकारिणी का गठन कर रतलाम के अनुराग लोखंडे को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मालवा प्रान्त का सह सचिव मनोनीत किया।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सबनीस ने ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों को मूल कार्य के साथ नए आयाम पर्यावरण और स्व रोजगार के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा वर्ष-2022 ग्राहक पंचायत का संगठन वर्ष है, जिसमें हमे जिले की प्रत्येक तहसील स्तर तक ग्राहक पंचायत के कार्यों को लेकर जाना है और समाज की शक्ति और प्रबुद्धजनों को ग्राहक पंचायत का साक्षात्कार करवाना है ।
मालवा प्रान्त अंतर्गत सम्पूर्ण पश्चिमी और दक्षिणी मध्य प्रदेश आता है , ग्राहक पंचायत में हुई इस नियुक्ति से रतलाम अब ग्राहक पंचायत के विशेष चयनित स्थानों में महत्वपूर्ण बन गया है ।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


