रतलाम में चाची की करतूत वायरल : देर रात पुलिस आई हरकत में, बच्ची की मां तलाक लेकर रह रही अलग 

रतलाम में चाची की करतूत वायरल : देर रात पुलिस आई हरकत में, बच्ची की मां तलाक लेकर रह रही अलग 

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में चाची और भतीजी के रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहा है। बीती रात सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा बच्ची को पैरों में दबाकर उसे निर्ममता से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद रतलाम पुलिस हरकत में आ गई है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने मामले को संज्ञान में लेकर पूरे मामले की जांच के दीनदयाल नगर पुलिस को निर्देशित किया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मामला रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र का है। जिस 13 वर्षीय बालिका के साथ मारपीट की गई, उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। वह अपने दादा-दादी के साथ रहती है। घर में बालिका के चाचा-चाची भी रहते है। बालिका की एक और बहन है जो कि मां के साथ रहती है। देर रात मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने संज्ञान लिया। थाना प्रभारी को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने को कहा। देर रात पुलिस बालिका के घर पहुंची। मारपीट का वीडियो देखने के बाद बालिका के नाना व अन्य परिजन भी रात में थाने पहुंचे। नातिन के साथ मारपीट करने वाली चाची के खिलाफ शिकायत का आवेदन दिया।  नाना ने शिकायत में बताया कि मेरी नातिन के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की है। जिसका दिल दहला देने वाला वीडियो मिला है। मैं नि:शब्द हूं। मेरी बेटी का उसके पति से तलाक हो चुका है। दो जुड़वा बहन है। एक बेटी के साथ रहती है तो दूसरी दादा-दादी के साथ रहती है। परिवार की सहमति से यह निर्णय लिया गया था। नातिन के साथ चाची ने मारपीट की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!