रतलाम में बम-बम भोले का जयघोष : राजाधिराज श्री गढ़कैलाश महादेव निकले प्रजा का हाल जानने

रतलाम में बम-बम भोले का जयघोष : राजाधिराज श्री गढ़कैलाश महादेव निकले प्रजा का हाल जानने

Advertisements
Advertisements

श्री गुप्तेश्वर महादेव और श्री टेकेश्वर महादेव ने भी किया रतलाम में भ्रमण

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सावन माह के आखरी सोमवार को रतलाम  शिवमय हो गया। शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन व अभिषेक के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा। श्री गढ़कैलाश महादेव राजशाही ठाठ-बाट के ढोल-ढमाको, बैंड बाजों, भूतों की टोल के साथ शहर भ्रमण पर निकले। अमृतसागर तालाब स्थित अति प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर से शाही सवारी की शुरुआत कलेक्टर राजेश बाथम व एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने पूजा अर्चना की। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आगे-आगे घोड़े व ऊंट पर सवार भक्त केसरिया ध्वज धामे सवार थे। तो पीछे उज्जैन का बैंड भोलेनाथ व देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति देते हुए चल रहा था। राजस्थान के निंबाहेड़ा की शिव बारात, भस्म रमैया पार्टी भोले के भजनों पर थिरकते हुए चल रही थी। भव्य पालकी में भगवान गढ़कैलाश महादेव विराजित थे। पालकी को भक्त उठाकर चल रहे थे। श्री राम, श्री विष्णु भगवान का दरबार की झांकी भी शाही सवारी में आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह शहर में अनेक स्थानों पर स्वागत किया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

श्री गुप्तेश्वर महादेव और श्री टेकेश्वर महादेव ने भी किया भ्रमण

शाही सवारी मंदिर से त्रिपोलिया गेट, चांदनीचौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धानमंडी, शहीद चौक, लोकेंद्र टॉकिज, जेल रोड पहुंची। यहां से  नगर निगम तिराहा, महलवाड़ा, सुरजपौर, थावरिया बाजार, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, रामगढ़ से पुन: मंदिर पहुंचेगी। महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा। अंतिम सावन सोमवार को कोटा वाला बाग स्थित गुप्तेश्वर महादेव की भी शाही सवारी निकली। बैंड की धुन पर पालकी में भगवान गुप्तेश्वर महादेव को विराजित किया। शहर के लक्कड़पीठा रोड स्थित श्री टेकेश्वर महादेव मंदिर से भी शाही सवारी निकली। ढोल-ढमाकों, बैंड बाजों व भूतों की टोली के साथ श्री टेकेश्वर महादेव शाही पालकी में विराजित होकर शहर में निकले। सवारी में उज्जैन से मां उमा व भगवान शंकर की मूर्ति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!