26.6 C
Ratlām
Saturday, June 28, 2025

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में बड़ा बदलाव: महामंत्री के लिए राम जी की ताजपोशी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ के नए महामंत्री पद के लिए चल रही उठापटक सोमवार को थम गई है। राम जी काबर को मजदूर संघ का नया महामंत्री बनाया गया है। पूर्व में काबर कार्यकारी महामंत्री व वर्तमान में एनएफआईआर के सहायक महामंत्री भी है।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया पिछले वर्ष महामंत्री जेजी माहुरकर का निधन हुआ था। वे 25 साल तक इस पद पर रहे। हालांकि काबर की औपचारिक नियुक्ति नेशनल फ़ेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के महामंत्री डॉ. एम राघवैया ने रतलाम मे हुई केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ही कर दी थी। अब अधिकृत आदेश जारी होने के बाद काबर मुंबई सेंट्रल स्थित मजदूर संघ कार्यालय में कार्यभार संभालेंगे। मुख्यालय चर्चगेट पर कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह, संयुक्त महामंत्री चंद्रमौली अय्यर, किरन पाटिल द्वारा स्वागत किया गया। वहीं रतलाम मंडल से मंडल मंत्री बीके गर्ग, अध्यक्ष रफीक मंसूरी, उपाध्यक्ष अतुल राठौर, प्रमोद व्यास, संयुक्त मंडल मंत्री चंपालाल गड़वानी, सहायक मण्डल मंत्री दीपक भारद्वाज, प्रताप गिरी, शाखा सचिव गौरव ठाकुर, हिमांशु पेटारे, संजय कुमार, राजेंद्र चौधरी, गौरव संत, दीपक गुप्ता, विशाल गुप्ता ने शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किया।

https://www.kamakshiweb.com/
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page