रतलाम में भाजपा पार्षद की बड़ी मांग : स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल हटाए, आर्थिक अनियमित्ता से पार्टी की हो रही छवि धूमिल

रतलाम में भाजपा पार्षद की बड़ी मांग : स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल हटाए, आर्थिक अनियमित्ता से पार्टी की हो रही छवि धूमिल

Advertisements
Advertisements

– भाजपा पार्षद शक्ति सिंह ने कमिश्नर को सौंपा पत्र, तीन वर्षों से आर्थिक अनियमित्ता का आरोप

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश की रतलाम नगर निगम राजीव गांधी सिविक सेंटर के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की आर्थिक अनियमित्ता से सुर्खियां बंटोर रही है। निगम कमिश्नर हिमांशु भट्ट प्रारंभिक जांच में उप स्वच्छता पर्यवेक्षक शरद खरे को सस्पेंड कर स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह सहित झोन प्रभारी विनयसिंह चौहान सहति वार्ड प्रभारी कमल शिंदे को नोटिस जारी किया है। संसदीय चुनाव के समय पार्टी की छवि धूमिल होने पर भाजपा पार्षद रत्नदीप सिंह राठौर (शक्ति) ने कमिश्नर भट्ट को पत्र सौंप तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य अधिकारी सिंह को हटाकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि नगर निगम कमिश्नर भट्ट ने झोन क्रमांक 4 के वार्ड नंबर 34 में सफाई संरक्षकों की अनुपस्थिति के बावजूद उपस्थिति दर्ज कर आर्थिक अनियमित्ता का मामला उजागर कर कार्रवाई की थी। मामले की गंभीरता पर भाजपा पार्षद रत्नदीप सिंह (शक्ति) ने रतलाम नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में आर्थिक अनियमित्ता की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच के लिए स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। पार्षद रत्नदीप सिंह के अनुसार उनके द्वारा उक्त पत्र आयुक्त भट्ट को इसलिए सौंपा है कि उक्त गंभीर आर्थिक अनियमित्ता उजागर होने से भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रतिदं्वदी राजनीतिक पार्टी प्रयास कर रही हैं, जो कि अनुचित है। रतलाम नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में शहर के सभी छह झोन में विगत तीन वर्षों से धांधली जारी है। स्वास्थय अधिकारी सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की इसलिए आवश्यकता है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पार्षद रत्नदीप सिंह (शक्ति) की मांग है कि इसके अलावा रतलाम शहर के छह झोन के 49 वार्डों के दरोगाओं के रजिस्टर एवं स्वास्थ्य विभाग में प्रतिदिन भरी जाने वाली हाजरी के रजिस्टर को जब्त कर भी मिलान किया जाना चाहिए। निष्पक्ष जांच से प्रतिमाह लाखों रुपए का घोटाला उजागर होगा। इसी तरह स्वास्थय विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों सहित समय-समय पर लगाई जाने वाली गैंग की भी निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है। भाजपा पार्षद रत्नदीप सिंह (शक्ति) ने पत्र में स्वास्थ्य अधिकारी सिंह पर कर्मचारियों से काम बगैर उपस्थिति दर्ज कर अवैध तरीके से वूसील करने का भी संगीन आरोप लगाया है। भाजपा पार्षद रत्नदीप सिंह (शक्ति) ने शासकीय राशि का आर्थिक अनियमित्ता बरतने पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर की मांग भी पूरजोर तरीके से की है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!