रतलाम निगम की बड़ी लापरवाही : भेरूजी मंदिर के पास सेप्टिक टैंक की खुदाई, श्रद्धालुओं में आक्रोश

रतलाम निगम की बड़ी लापरवाही : भेरूजी मंदिर के पास सेप्टिक टैंक की खुदाई, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Advertisements
Advertisements

– भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय को ज्ञापन सौंप स्थान परिवर्तन की मांग

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम नगर निगम एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार वजह है राजीव गांधी सिविक सेंटर में प्राचीन भेरूजी मंदिर के समीप सुविधाघर और सेप्टिक टैंक निर्माण का विवादास्पद फैसला। नगर निगम के इंजीनियरों की “दूरदर्शिता” देखिए एक ओर आस्था का केंद्र भेरूजी मंदिर, दूसरी ओर शहरवासियों के पीने के पानी की टंकी, और बीच में खुदाई कर दिया गया सेप्टिक टैंक। नतीजा श्रद्धालुओं का गुस्सा सातवें आसमान पर। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को  श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20250418 WA0030

श्रद्धालुओं का कहना है कि रतलाम नगर निगम ने न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, बल्कि स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ करने का काम किया है। मंदिर के पास गंदगी का अड्डा बनाना क्या सीधे-सीधे धार्मिक स्थलों का अपमान नहीं है। श्रद्धालु सुरेंद्र कुमार, बसंत, बादल वर्मा, जुगल पंड्या समेत अन्य ने जिलाध्यक्ष उपाध्याय को बताया कि निगम को पहले ही अवगत कराया गया था, परन्तु निगम ने जैसे-तैसे निर्माण जारी रखा। श्रद्धालुओं ने चेताया – यदि निर्माण नहीं रुका, तो विरोध और तेज़ होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने तत्काल नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट से बात कर निर्माण कार्य अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्देश दिया और श्रद्धालुजनों को आश्वासन दिया कि “भेरूजी मंदिर की गरिमा से कोई खिलवाड़ नहीं होगा।” सबसे बड़ा सवाल उठता है… क्या नगर निगम को इतनी भी समझ नहीं कि धार्मिक स्थलों और जल स्रोतों के पास गंदगी का अंबार नहीं लगाया जाता? या फिर ये सब जानबूझकर किया जा रहा है?

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!