मालवा के गांधी की जयंती आज : सैलाना में मुख्य समारोह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी होंगे शामिल

मालवा के गांधी की जयंती आज : सैलाना में मुख्य समारोह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी होंगे शामिल

Advertisements
Advertisements

– प्रिय नेता की जयंती को लेकर आदिवासियों के साथ ही कांग्रेस पार्टी में है खासा उत्साह

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मालवा के गांधी और आदिवासी अंचल के सर्वमान्य नेता प्रभुदयाल गेहलोत की 90वीं जयंती 12 नवंबर -2024 को मनाई जाएगी। नेहरू मार्ग स्थित जैन धर्मशाला में दोपहर 12.30 बजे से होने वाला मुख्य समारोह प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत की उपस्थिति में होगा। इसके पहले कृषि मंडी के पास मोती बंगला में स्थापित पूर्व मंत्री और 7 बार के विधायक प्रभुदयाल गेहलोत की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। अपने प्रिय नेता की जयंती आदिवासियों के साथ ही कांग्रेस पार्टी में खासा उत्साह है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार और नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने बताया कि जैन धर्मशाला में होने वाले मुख्य समारोह में प्रदेश अध्यक्ष पटवारी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे। स्व. प्रभुदयाल गेहलोत पर होने वाले समारोह को लेकर कार्यक्रम में जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में आदिवासी समाज और कांग्रेस नेता पहुंचेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20241112 WA0008

रतलाम को पेयजल उपलब्ध करवा रहा सरोज सरोवर परियोजना (धोलावाड़ डेम) प्रभुदयाल जी की देन 

सैलाना विधानसभा के कद्दावर व्यक्तित्व रहे प्रभुदयाल गेहलोत ने अभावग्रस्त जीवन और संघर्ष करते हुए पूरे प्रदेश में अपना लोहा मनवाया था। रावटी के भग्गा सेलोत में 1934 में जन्मे गेहलोत पंडित देवप्रकाश के साथ सैलाना आए। स्कूली शिक्षा के दौरान उन्हें प्रभु दयाल नाम मिला। उस समय आदिवासी अंचल के वे पहले युवा थे, जिन्होंने 2 विषयों में एमए किया था। एलएलबी करने के बाद वे इंदौर के कॉलेज में प्रोफेसर हो गए। 1967 के चुनाव में सैलाना विधानसभा सीट से जनता की पुकार पर लड़े और जीतकर पहली बार विधायक बने। इसके बाद लगातार जीतते रहे। 3 अगस्त 2017 को जननेता प्रभुदयाल ने अंतिम सांस ली। रतलाम शहर को पेयजल उपलब्ध करवा रहा सरोज सरोवर परियोजना (धोलावाड़ डेम) प्रभुदयाल जी की देन है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नगर परिषद के पास तीन वर्षों के विकास का है प्लान

स्व. गेहलोत के आशीर्वाद और पूर्व विधायक हर्ष विजय के मार्गदर्शन में नगर परिषद तेजी से विकास कार्य कर रही है। परिषद अध्यक्ष शुक्ला भी रहवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता से विकास कार्य करवा रहे हैं। नप अध्यक्ष शुक्ला ने बताया कि अभी सिर्फ 2 साल हुए है। आने वाले 3 सालों के विकास का प्लान भी तैयार है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!