19 C
Ratlām

सैलाना में त्रिकोणीय मुकाबला : भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल का महाजनसंपर्क तेज, नुक्कड़ सभाओं का दौर शुरू

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
सैलाना विधानसभा में इस बार चुनाव त्रिकोणीय है। कांग्रेस और जयस प्रत्याशी के मैदान में उतरने के साथ भाजपा भी माहौल को अपने पक्ष में करने की मेहनत में जुटी है। इसी कड़ी में सैलाना क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय चारेल का समर्थकों के साथ अंचल में महा जनसंपर्क का दौर जारी है।

IMG 20231109 WA0065

भाजपा प्रत्याशी चारेल ने समर्थकों के साथ राजापुरा माताजी, मंडल के छावनी, कुआंझाघर, जामधा, अयडुपाडा में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा कर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मतदाताओ को भाजपा के पक्ष के मतदान करने की अपील की। इसके पूर्व गढखखाई माताजी जी में नुक्कड़ सभा भी की गई।

सभा को सैलाना भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय चारेल, मोर्चा जिलाध्यक्ष शम्भूसिंह गणवा, प्रदे मंत्री नारायण मंईडा, सांसद प्रतिनिधि गोविंद डामर आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय चारेल को 17 नवंबर को कमल के फूल पर बटन दबाकर विजय बनाने की अपील की।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रभूलाल चारेल, महामंत्री दिनेश चारेल, मानसिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय टांक,  सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश देवड़ा, जनपद सदस्य लीलाबाई पडियार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!