34.8 C
Ratlām
Friday, March 29, 2024

चौथी बार भाजपा की नगर सरकार : 8 हजार 591 मतों से  शिकस्त देकर प्रहलाद बने महापौर, भाजपा कल निकालेगी धन्यवाद यात्रा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम नगर निगम में भाजपा ने एक बार फिर महापौर की कुर्सी के साथ परिषद में बहुमत प्राप्त कर लिया है। खास बात यह है कि लगातार चौथी बार नगर निगम में भाजपा के महापौर और परिषद शपथ लेने वाली है। भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 8 हजार 591 मतों से निर्वाचित घोषित हुए। शहर के 49 वार्डों में भाजपा ने 30 पार्षद निर्वाचित हुए, कांग्रेस ने 15 और निर्दलीय चार प्रत्याशियों ने कुर्सी पर कब्जा जमाया है।

शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में कुल नौ राउण्ड के मतों की गणना के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सूर्यवंशी ने प्रत्याशियों को मिले मतों की घोषणा की। महापौर पद के लिए कुल 1 लाख 47 हजार 932 मत प्राप्त हुए। इसमें से भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल को कुल 76 हजार 237 मत प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट को कुल 67 हजार 646 मत मिले। इस तरह प्रहलाद पटेल 8 हजार 591 मतों से महापौर का चुनाव जीत गए। कुल 210 डाकमत पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 28 निरस्त हुए। कुल 182 मतों में भाजपा को 99 एवं कांग्रेस 82 मत प्राप्त हुए। वहीं 1 हजार 53 मतदाताओं ने ईवीएम पर नोटा में बटन दबाया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यवंशी ने विजय प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। मतगणना स्थल के बाहर विजय उम्मीद्वारों के समर्थक ढोल-ढमाकों के साथ जश्न मनाते दिखाई दिए। भाजपा 21 जुलाई की सुबह 11 बजे अलकापुरी चौराहे से धन्यवाद आभार रैली निकालेगी।

IMG 20220720 WA0407
चौथी बार भाजपा की नगर सरकार : 8 हजार 591 मतों से  शिकस्त देकर प्रहलाद बने महापौर, भाजपा कल निकालेगी धन्यवाद यात्रा 5

कम हुआ जीत का अंतर, करने लगी आमजनता तुलना
सुबह से महापौर प्रत्याशियों के साथ समर्थक मतगणना स्थल पर जुटने लगे थे। राष्ट्रीय पार्टियों की ओर से शुरुआत में जीत की दावेदारी किसी ने नहीं की। पहले राउंड में बीजेपी ने 1 हजार 313 मतों से आगे हुई। इसके बाद भाजपा समर्थकों के चेहरों पर खुशी की लहर नजर आई। नौवेंअंतिम राउंड की गणना के बाद भाजपा महापौर प्रत्याशी पटेल को 8 हजार 591 मतों से विजय घोषित किया गया। गौरतलब है कि नगरीय निकाय-2014 के चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी डॉ. सुनीता यार्दे ने 24 हजार से अधिक मतों से विजय हासिल की थी।  बुधवार को आए परिणाम के बाद महापौर प्रत्याशी पटेल को 8 हजार 591 मतों से विजय के बाद भाजपा की पूर्व में हुई ऐतिहासिक जीत से आमजनता ने तुलना शुरू कर दी।

विकास के मॉडल पर चुनाव लड़ा है। जनता से किए सारे वादे पूरे करेंगे। रतलाम की जनता का कर्ज उनकी सेवा कर उतारेंगे। – प्रहलाद पटेल निर्वाचित महापौर

विजयी प्रत्याशी प्रहलाद पटेल को शुभकामनाएं। रतलाम का वे विकास करे। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता शिद्दत से जनसेवा करते रहेंगे। जनहित के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। – मयंक जाट, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी

IMG 20220720 WA0404
चौथी बार भाजपा की नगर सरकार : 8 हजार 591 मतों से  शिकस्त देकर प्रहलाद बने महापौर, भाजपा कल निकालेगी धन्यवाद यात्रा 6
IMG 20220720 WA0405
चौथी बार भाजपा की नगर सरकार : 8 हजार 591 मतों से  शिकस्त देकर प्रहलाद बने महापौर, भाजपा कल निकालेगी धन्यवाद यात्रा 7
IMG 20220720 WA0403
चौथी बार भाजपा की नगर सरकार : 8 हजार 591 मतों से  शिकस्त देकर प्रहलाद बने महापौर, भाजपा कल निकालेगी धन्यवाद यात्रा 8
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network