समाजसेवी महेंद्र गादिया की स्मृति में रक्तदान शिविर : शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं सेवा दिवस के रूप में मनाएगी जन्मदिन

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले वरिष्ठ समाजसेवी जैन विभूति रत्न दिवंगत महेंद्र गादिया की स्मृति में उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शिविर 2 जनवरी की प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक मोहन टॉकीज में जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ एवं रोटरी क्लब रतलाम प्राइम द्वारा किया जा रहा है। रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा शहर के अलकापुरी चौराहा पर रक्त्दान शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही वृद्धाश्रम पर खाद्य सामग्री वितरण व अन्य कई संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवा गतिविधियां की जाएगी, ताकि दिवंगत श्री गादिया द्वारा किए गए कार्य आगे भी इसी तरह गतिमान रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


ग्रुप अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा, सचिव राहुल छाजेड़, अध्यक्ष दीपक भंसाली, सचिव मनोज सिंगावत, पूर्व अध्यक्ष प्रितेश गादिया, सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन, मनोज उपाध्याय, अमिताभ शर्मा, चेतन कोठारी, नीलेश सेलोत, नवदीप मूणत, कार्यक्रम संयोजक अभय लोढ़ा, वैभव कटारिया आदि ने सभी नागरिकों से रक्तदान कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही आग्रह किया है रक्तदान हेतु स्वयं भी प्रेरित होवे एवं अपने इष्ट मित्रों को भी प्रेरित करें।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!