14.4 C
Ratlām

रतलाम में नृशंस हत्या का खुलासा : ढाबे पर विवाद के बाद चाकू से रेता गला, दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम में नृशंस हत्या का खुलासा : ढाबे पर विवाद के बाद चाकू से रेता गला, दो आरोपी गिरफ्तार

ढाबे पर शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद, 50 मीटर दूर सुबह मिली लाश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्राम जड़वासाकला में बुधवार सुबह खून से सनी एक युवक के शव का मामला नृशंस हत्या का निकला है। ढाबे पर शराब पीने के बाद विवाद में युवक की चाकू से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में उपयोग किया गया चाकू सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थ। शव की शिनाख्ती के बाद पुलिस ने पूरी वारदात को करीब डेढ़ घंटे में सुलझाकर हत्या में लिप्त आरोपियों को हिरासत में लिया था।

IMG 20250312 WA0054

रतलाम एसपी अमित कुमार ने एडिशनल एसपी राकेश खाखा के साथ कंट्रोल रूम पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा किया है। एसपी कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि एक युवक का शव ग्राम की पुलिया के नीचे खाल में लहुलूहान हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर नामली थाना व बांगरोद पुलिस चौकी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। युवक का गला चाकू से रेता हुआ था। शव मिलने के समीप घटनास्थल पर चाकू भी पड़ा हुआ था। युवक ने शरीर पर टी-शर्ट और जीन्स (पेंट) पहन रखी थी। जीन्स पेंट कमर से नीचे तक खुली मिली थी। बाइक भी शव से कुछ ही दूरी पर मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त ईश्वर (32) उर्फ छोटू डोडियार, (निवासी सिमलावदाखुर्द) के रूप में की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में घटनास्थल से 50 मीटर दूर ढाबा पाने पर पुलिस मौके पर डॉग स्क्वॉड लेकर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उक्त ढाबे से कुछ साक्ष्य एकत्र करने के साथ ढाबे में काम करने वाले संदेही विशाल उर्फ देवांश (24) पिता रतनलाल रावत निवासी बजरंग नगर (रतलाम) को हिरासत में लिया। विशाल से सख्ती से पूछताछ करने के दौरान उसने उक्त वारदात ग्राम रिंगनिया निवासी वीरेंद्रसिंह उर्फ भूरिया (25) पिता लोभसिंह सोनगरा के साथ अंजाम देना कबूला। पुलिस ने रिंगनिया निवासी  दूसरे आरोपी वीरेंद्र सिंह उर्फ भूरिया को भी गिरफ्तार किया।

हत्या की वारदात का यह था प्रमुख कारण

जांच में सामने आया है कि पेशे से खेती का काम करने वाला मृतक ईश्वर उर्फ छोटू ग्राम के उक्त ढाबे पर रोज शराब पीने जाता था। मंगलवार की रात में वह घर पर खेत जाने के लिए निकला था और ढाबे पर शराब पीने बैठ गया था। दो दिन पूर्व उक्त ढाबे पर शराब पीने के दौरान मृतक ईश्वर उर्फ छोटू का ढाबे के कर्मचारी विशाल उर्फ देवांश रावत से विवाद हुआ था। इसके बाद मंगलवार को शराब के नशे में ईश्वर उर्फ छोटू का वीरेंद्र सिंह उर्फ भूरिया से भी विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी विशाल उर्फ देवांश और वीरेंद्र सिंह उर्फ भूरिया ने मिलकर ढाबे से चाकू उठाकर ईश्वर को थोड़ी दूर ले जाकर चाकुओं से हमला करने के बाद गला रेतकर हत्या कर घटनास्थल से फरार हो गए थे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here