कैम्पस सिलेक्शन आज : रॉयल कॉलेज के मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री काश्यप करेंगे

कैम्पस सिलेक्शन आज : रॉयल कॉलेज के मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री काश्यप करेंगे

Advertisements
Advertisements

– देश के 90 से अधिक संस्थान इस मेले में आएंगे

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  रतलाम जिला मुख्यालय के सालाखेड़ी स्थित रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में 27 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे से मेगा रोजगार मेला लगेगा। इसमें मध्यप्रदेश के साथ गुजरात, राजस्थान व अन्य प्रदेशों के लगभग 90 औद्योगिक व व्यावसायिक संगठनों द्वारा विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से कैम्पस सिलेक्शन किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इस मेले में प्रदेश के किसी भी विद्यालय, महाविद्यालय से 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रशासक प्रो. प्रफुल्ल उपाध्याय ने बताया कि मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, समाजसेवी सुशील अजमेरा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, उद्योगपति जयंत वोहरा रहेंगे। अध्यक्षता रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया करेंगे। प्रशासक उपाध्याय ने बताया रॉयल कॉलेज द्वारा हर साल महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के कैम्पस ड्राइव प्लेसमेंट का आयोजन किया जाता है। इस साल पहली बार अन्य शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को भी नौकरी के अवसर देने के लिए मेगा रोजगार मेला लगाया जा रहा है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रोजगार मेले में भाग लेने हेतु क्यूआर कोड जारी किया गया है। मेगा रोजगार मेले के प्रभारी प्रो. दिनेश राजपुरोहित व संयोजक डॉ. रविंद्र कौर अरोरा हैं। रॉयल महाविद्यालय के 50 प्राध्यापकों को व्यवस्थाएं सौंपी गई हैं। मैनेजमेंट प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, नर्सिंग प्राचार्य प्रो. जगदीश डूके, कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. अमित शर्मा, साइंस विभागाध्यक्ष प्रो. दीपिका कुमावत, लाइफ साइंस विभागाध्यक्ष प्रो. कपिल केरोल, डॉ. आनंद त्रिवेदी, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो. गजराज सिंह राठौर, प्रो. अल्का उपाध्याय, प्रो. अपूर्वा जोशी, प्रो. स्नेहा चैरसिया, कशिश पोरवाल, गरिमा मिश्रा, आंचल नागर आदि प्रमुख हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!