इस विभाग का अधिकारी पहुंचा जेल : महिला को 25 हजार रुपए के साथ बुलाकर बोला था दो दिन मेरे साथ बिताओ, रिश्वत नहीं लूंगा

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
इंदौर में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी संजय लुणावत को रतलाम न्यायालय की न्यायाधीश ज्योति राठौर ने जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। मंगलवार को आरोपी खनिज अधिकारी लुणावत की जमानत याचिका खारिज करते हुए यह आदेश जारी हुआ है। आरोपी सहायक खनिज अधिकारी के खिलाफ रतलाम की महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आरोपी लुणावत ने एक मामले में महिला से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जब महिला 25 हजार रुपये लेकर गई तो कहा कि मेरे साथ दो दिन बिता दो तो रिश्वत के पैसे नहीं देने पड़ेंगे। रतलाम पुलिस ने आरोपी लुणावत के खिलाफ 19 मई को केस दर्ज किया था। उक्त प्रकरण का चालान मंगलवार को प्रस्तुत होने के बाद जमानत के लिए पहुंचे सहायक खनिज अधिकारी को न्यायाधीश ने आवेदन निरस्त कर जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गौरतलब है कि घटना 30 मार्च 2022 को रतलाम की है। आरोपी लुणावत ने महिला को रिश्वत के 25 हजार रुपए के साथ बुलाया था। इस पर वह रतलाम के एक मंदिर के पास पहुंची। इस दौरान महिला पति व बच्चे के साथ कार में थी। लुणावत ने महिला के पति को पानी की बोतल लेने भेजा। फिर उसके जाते ही महिला को कहा कि दो दिन मेरे साथ चलोगी तो 25 हजार रुपए नहीं लूंगा। इस पर महिला रोने लगी और तभी उसके पति आए और कारण पूछा। इस बीच लुणावत ने महिला का हाथ पकड़ा और पीठ थपथपाकर पति को कहा कि तुम्हारी पत्नी को मेरे पास छोडक़र चले जाओ तो आगे से पैसे की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल दो दिन की बात है। यह सुनते ही दंपती अवाक रह गए और वहां से चले गए थे।

पुलिस के पास पहुंच सुनाई थी पीडि़ता ने व्यथा
पीडि़ता उक्त घटना के बाद खनिज अधिकारी लुणावत के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची थी। 7 अप्रैल 2022 को बयान के दौरान महिला ने घटना की पूरी जानकारी दी। इस दौरान पीडि़ता महिला ने खनिज अधिकारी लुणावत पर आरोप लगाया कि आगे भी वह जोर जबर्दस्ती कर मुझे व मेरे बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। जांच के बाद पुलिस ने 19 मई 2022 को लुणावत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। बता दें कि खनिज अधिकारी लुणावत विभाग का  इंदौर उडऩदस्ता संभागीय प्रभारी है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!