रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम शहर विधानसभा चुनाव – 2023 को लेकर प्रत्याशी मतदाताओं के साथ कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर जोड़कर नैया पार लगाने में जुट गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने जनसंपर्क में कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और ब्लॉक स्तर पर बैठक लेकर जीत का संकल्प दिलाया।

रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक क्रमांक 1 और 4 के मंडल सेक्टर की प्रमुखता से बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने समस्त कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश शर्मा, कांग्रेस नेता अकरम खान, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, जोएब आरिफ, हीना शेख ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री मांगीलाल जैन ने किया और आभार सय्यद वुसत ने माना।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


