राहुल गांधी को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी का मामला : लिफाफे पर रतलाम शहर विधायक का लिखा नाम, काश्यप बोले असामाजिक तत्व की हरकत, एजेंसियां कर रही जांच

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
इंदौर में सपना संगीता रोड स्थित टावर चौराहा की मिठाई दुकान पर बंद लिफाफा खुलने के बाद पत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई है। खास बात यह है कि उक्त पत्र के माध्यम से धमकी देने वाले असामाजिक तत्व ने एजेंसियों को जांच से गुमराह करने के लिए भेजने वाले की जगह चेतन कश्यप, विधायक भारतीय जनता पार्टी रतलाम शहर, निवास स्टेशन रोड रतलाम, मध्यप्रदेश के अलावा उज्जैन का पोस्ट कोड नंबर 456001 अंकित किया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20221118 WA0040

इंदौर तहसील अंतर्गत जूनी इंदौर स्थित मिठाई की दुकान पर अज्ञात बदमाश ने उक्त पत्र छोड़ा है, उक्त पत्र को मिठाई दुकान संचालक ने पुलिस के सुपुर्द किया है। पत्र में भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी को खालसा कॉलेज में ठहरने के दौरान बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। उक्त पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर भी अश्लील भाषा का उपयोग करते हुए 1984 के दंगों को लेकर भी कांग्रेस नेताओं को धमकी दी गई है। शातिर बदमाश ने  धमकी भरे पत्र को छोडक़र इंदौर जिला और पुलिस प्रशासन सहित अन्य जांच एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। जानकारी के अनुसार पत्र मिलने के बाद एजेंसियां मिठाई दुकान सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फूटेज खंगालने में जुट गई है। मामले में शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा के दौरान बताया कि किसी असामाजिक तत्व की हरकत है। पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुटे हैं। मुझे बदनाम करने का षड्यंत्र है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20221118 WA0042
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!