24.9 C
Ratlām
Tuesday, December 5, 2023

पदभार कार्यक्रम : उपेक्षित वर्ग की मदद के लिए समर्पण के साथ संकल्प और समाधान जरूरी, रोटरी क्लब के कार्य सराहनीय – पद्मश्री डॉ. लीला जोशी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रोटरी क्लब द्वारा जनहित में किए जाने वाले कार्य सराहनीय है। निरन्तर उपेक्षित वर्ग की मदद के लिए समर्पण के साथ संकल्प और समाधान जरूरी है। रोटरी क्लब की सेवा अनुकरणीय है।
उक्त विचार पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के नवागत पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। सजनप्रभा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब के मंडलाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद व्यास, सहायक मंडलाध्यक्ष रमेश पीपाड़ा व शपथ अधिकारी दीपेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। निवर्तमान अध्यक्ष सुनील लुनिया ने नवागत अध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला को व निवर्तमान सचिव कमलेश बुपकया ने नवागत सचिव अश्विनी शर्मा को पदभार सौपा। विभिन्न प्रकल्पों पर वर्ष भर उल्लेखनीय कार्य हेतु क्लब अवार्ड से महेंद्र गादिया को माइक्रो फाइनेंस, यशवंत पावेचा को कोरोना काल में चिकित्सा उपकरण, विजय मूणत सहित अन्य सदस्यों को पुरस्कार से नवाजा गया। मंडलाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने कहा कि रतलाम शाखा द्वारा लगातार नए प्रकल्पों के साथ पुराने प्रकल्पों पर सराहनीय योगदान से आमजन में रोटरी का संदेश जाता है। पूरे क्षेत्र में रतलाम में रक्तदान वाहन उपलब्ध किया गया है जिसके माध्यम से ग्रामीण इलाकों में रक्तदान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। रोटेरियन दर्शन सिंह गांधी ने नवागत पदाधिकारियो को शपथ दिलाई। संचालन प्रोफेसर डॉ. मनोहर जैन ने किया। आभार सचिव अश्विनी शर्मा ने माना।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here