सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश में नए सीएम के निर्देश के बाद अधिकारी मैदान में नजर आने लगें हैं। इसी कड़ी में रतलाम कलेक्टर ने जिले में औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। मंगलवार को कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार सैलाना पहुंचे। यहां पर उन्होंने एसडीएम मनीष जैन के साथ नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। बारी बारी से सभी विभागों की जानकारियां देखते हुए खामिया होने पर सीएमओ को सुधार के लिए निर्देशित किया।
मंगलवार को कलेक्टर अचानक नगर परिषद कार्यालय में जा पहुंचे। सभी विभागों की जानकारी बारी बारी से जांचते हुए नामान्तरण के पेंडिंग पड़े प्रकरण पर सीएमओ अनिल जोशी को जल्द सभी प्रकरण जल्द निपटाने के लिए निर्देशित किया। संपत्तिकर रजिस्टर में टैक्स की रिपोर्टिंग नही होने पर लेतलाली पर नाराजी जताई और समय पर कार्य करने की हिदायत दी।प्रधानमंत्री आवास योजना में जियो टेकिंग और अधूरे पड़े मकानों को जल्द पूरा करवाने के लिए भी निर्देशित किया। नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने कलेक्टर को जल आवर्धन योजना के तहत नगर में बिछाई गली पाइप लाइन बार बार लीकेज होने की समस्या बताई। कलेक्टर ने मामले में आवश्यक कार्यवाही जल्द करने का आश्वासन दिया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


