28.5 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

MP ELECTION-2023 :  रतलाम में कांग्रेस प्रत्याशी का दावा सरकार आने पर शहर को दूंगा दोनों समय जल, चुनाव प्रचार में वादों ने पकड़ी रफ्तार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में विधानसभा चुनाव – 2023 ( MP ELECTION-2023)  के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। उम्मीद्वार अपनी जीत के लिए घर-घर पहुंचकर वोट मांगने के दौरान समस्याओं की सुन वादे करने में जुटे हैं। रतलाम शहर से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने जनसंपर्क के दौरान हिम्मत नगर के रहवासियों को कांग्रेस की सरकार आने पर दोनों समय जल वितरण का वादा किया है। देखना यह है कि आने वाले समय में यह वादा आमजन की समस्या पर कितना खरा उतरता है।

IMG 20231031 WA0015

रतलाम शहर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का जनसंपर्क अभियान हिम्मतनगर से शुरू हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने स्थानीय निवासी हरीसिंह चौहान के यहां बिल्वपत्र वृक्ष के जोड़े का पूजन कर भगवान शिवजी का जल अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। यहां सकलेचा को प्यास लगी। इस दौरान एक महिला ने उन्हें पानी पिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में जल संकट है लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। सकलेचा ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार आने पर पूरे नगर को दोनों समय जल दूंगा। तत्पश्चात क्षेत्र की बड़ी संख्या में निवासरत जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि हम आपको ही जिताएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने आश्वासन दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही आपको सारी योजनाओं का जल्द ही लाभ प्राप्त होगा। रतलाम शहर विधानसभा प्रत्याशी सकलेचा का जनसंपर्क वार्ड क्रमांक 17, 18, 19 और 20 में हुआ।

यह थे बड़ी संख्या में शामिल
जनसंपर्क के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंयक जाट, प्रेमलता दवे, रामचंद्र धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, धर्मेंद्र मंडवारिया पुनीत शर्मा, गणेश यादव, विरेन्द्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, अमरसिंह शेखावत, पार्षद सलीम बागवान, जोएब आरिफ, अभिजीत सुराणा, शीतल सेन, नवीन मेहता, रमेश शर्मा, जोंटी भाई, राजेश प्रजापत, अजय चित्तर, गोपाल चंडवालिया, अनिल नादेचा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network